Hindi

घर पर ही डॉक्टर बना पति, YouTube देखकर कराई डिलीवरी; नहीं बच सकी पत्नी

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:June 29, 2026 11:34 PM IST

तमिलनाडु में 32 वर्षीय महिला की घर पर डिलीवरी की कोशिश के बाद मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, परिवार ने कथित तौर पर YouTube वीडियो देखकर घर पर डिलीवरी की थी.

  • 32 साल की महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद मौत हो गई
  • परिवार पर YouTube वीडियो देखकर घर में डिलीवरी कराने का आरोप है
  • हालांकि, बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है
  • पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सोशल मीडिया से मिलने वाली मेडिकल सलाह को लेकर चिंता पैदा कर दी है. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला को लेबर पेन शुरू होने के बाद, अस्पताल ले जाने के बजाय परिवार ने घर पर ही डिलीवरी कराने का फैसला लिया. आरोप है कि इसके लिए घरवालों ने ऑनलाइन YouTube पर वीडियो देखी. हालांकि, बच्चे का जन्म सही से हुआ, लेकिन बाद में महिला की मौत हो गई.

Advertising
Advertising

डिलीवरी के बाद बढ़ गई महिला की परेशानी

जानकारी के अनुसार, लेबर पेन के बाद महिला को बहुत ब्लीडिंग होने लगी. बताया गया कि डिलीवरी के बाद, शरीर से प्लेसेंटा पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया, जिससे स्थिति बिगड़ गई. इसके बाद परिवार महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक हालत काफी खराब हो चुके थे. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए.

प्रेग्नेंसी के दौरान भी नहीं ली गई मेडिकल सुविधा

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पहले भी एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी और पिछली डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई थी. दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान न तो नियमित एंटीनैटल जांच कराई गई और न ही जरूरी मेडिकल निगरानी ली गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गर्भावस्था का आधिकारिक रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं कराया गया था. विशेषज्ञों कहते हैं ऐसी स्थिति में मेडिकल सुपरविजन बेहद जरूरी है.

स्वास्थ्य अधिकारियों की अपील

हालांकि, नवजात बच्चे को निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है. घटना के बाद, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि गर्भावस्था और लेबर पेन से जुड़े फैसले केवल प्रशिक्षित डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह से ही लिए जाएं. अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट या सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी मेडिकल देखरेख का ऑप्शन नहीं है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें