चेन्नई: तमिलनाडु में राधाकृष्णन नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में राज्य की मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता की सदन में वापसी के मजबूत आसार दिख रहे हैं। मतगणना की शुरुआत से ही जयललिता बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। यह भी पढ़े:तमिलनाडु उपचुनाव में जे. जयललिता को बढ़त
10वें चरण की मतगणना के बाद जयललिता ने 98,519 मत हासिल कर लिए थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार सी. महेंद्रन को 6,269 मत मिले थे। सामाजिक कार्यकर्ता के. आर. रामास्वामि जिन्हें ‘ट्रैफिक रामास्वामि’ के नाम से भी जाना जाता है, अब तक 2,939 मत हासिल कर पाए हैं। जयललिता ने मतगणना के पहले चरण के साथ ही बढ़त बना ली थी, जो चरण दर चरण बढ़ती चली गई।
मतगणना के रुझानों के मद्देनजर एआईएडीएमके के मुख्यालय और जयललिता के आवास पर जश्न का माहौल है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यालय में जमा हुए हैं। यह जयललिता की रिकॉर्ड जीत है, क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए 85,000 से ज्यादा मत हासिल किए हैं।
Add India.com as a Preferred Source
वर्ष 2006 में एआईएडीएमके के उम्मीदवार पी. के. शेखरबाबू ने 84,462 मत हासिल किए थे। वर्ष 2011 में एआईएडीएमके के पी. वेतरीवल ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) से चुनाव लड़ रहे शेखरबाबू को 31,000 मतों से हराकर 83,777 मत हासिल किए थे। राधाकृष्णन नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,45,000 मतदाता पंजीकृत हैं, जहां 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। हालांकि सिर्फ भाकपा उम्मीदवार महेंद्रन को ही जयललिता का गंभीर प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा था।
वहीं, द्रमुक, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), देशीय मुरुपोक्कु द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुरुमलाची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) जैसी विपक्षी पार्टियों ने यह उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। भाकपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने महेंद्रन को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.