Tamilnadu Jewellery Shop Owner Jayanti Lal Gifts Cars And Bikes To His Staff During Diwali Festival
दिवाली पर गिफ्ट में कर्मचारियों को मिली कार और बाइक्स, इस व्यापारी ने जीता सबका दिल
जयंती लाल ने कहा कि उनके कर्मचारी उनका परिवार हैं. मैं उन्हें गिफ्ट देकर फैमिली मेंबर की तरह उन्हें ट्रीट करना चाहता हूं. बता दें कि गिफ्ट में कार-बाइक मिलने पर कर्मचारी खुश हैं और कुछ भावुक हैं.
Deepawali Gift: दीपावली का सीजन शुरू हो चुका है और कई कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा चुका है. ऐसे में सोचिए अगर किसी कर्मचारी को इस दिवाली गिफ्ट में कार या बाइक मिले तो क्या होगा. कुछ ऐसा ही मामला तमिलनाडु और चेन्नई में देखने को मिला है जहां एक व्यापारी ने अपने कलीग और बाकी स्टाफ को दिवाली के अवसर पर तोहफे में 1 करोड़ 20 लाख की कार और बाइक्स बांटी है. यह कार और बाइक्स कर्मचारियों को बतौर दिवाली गिफ्ट दिया गया है.
खबरों के मुताबिक जयंती लाल चयंती ज्वैलरी शॉप के मालिक हैं. उन्होंने 8 कारें और 18 बाइक्स अपने स्टाफ को बतौर दिवाली गिफ्ट दी है. स्टाफ गिफ्ट में कार और बाइक मिलने के बाद खुश है. कुछ लोग इन कीमती गिफ्ट्स को देखकर चौंक गए हैं तो कुछ लोग इससे भावुक हो गए हैं. जयंती लाल ने इस दौरान कहा कि उनका स्टाफ उनका परिवार है. मेरे स्टाफ ने हर परिस्थिति काम किया है. हालात कैसे भी हो वे हमेशा मेरे साथ रहे हैं.
काम को किया प्रोत्साहित
जयंती लाल ने इस बाबत कहा कि उनके स्टाफ के चेहरे पर खुशी देख उन्हें खुशी मिलती है. यह उनके काम को प्रोत्साहित करने और उनके जीवन में कुछ स्पेशल जोड़ना है. उन्होंने मेरे व्यापार को बढ़ाने में मुख्य योगदान दिया है और हर बुरी-अच्छी परिस्थिति में वे मेरे साथ रहे हैं. इसी से मैं व्यापार में प्रॉफिट कमाता हूं. उन्होंने कहा कि उनके बिजनेस के सबसे मजबूत स्तंभ उनके कर्मचारी हैं. उनके कारण ही वे एक सफल बिजनेसमैन हैं.
परिवार की तरह करना चाहता हूं ट्रीट
जयंती लाल ने कहा कि उनके कर्मचारी उनका परिवार हैं. मैं उन्हें गिफ्ट देकर फैमिली मेंबर की तरह उन्हें ट्रीट करना चाहता हूं. बता दें कि गिफ्ट में कार-बाइक मिलने पर पूरे कर्मचारी खुश हैं और कुछ भावुक हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.