ऑफिस नहीं आए तो अप्रेजल नहीं मिलेगा...घर से काम करने वाले कर्मचारियों पर इस दिग्गज टेक कंपनी ने फोड़ा अटेंडेंस बम
TCS ने अपने यहां IT सर्विस फर्मों में से सबसे सख्त नियमों को लागू किया है. यहां कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य हो गया है.
Tata Consultancy Services new rule: देश की दिग्गज टेक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हफ्ते में 5 दिन ऑफिस न आने वाले कर्मचारियों पर कड़े नियम लागू कर दिए हैं. TCS ने अपनी वर्क-फ्रॉम-ऑफिस पॉलिसी को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने उन कर्मचारियों के फाइनल अप्रेजल रोक दिए हैं जो पिछले क्वार्टर में पांच दिन ऑफिस आने की शर्त को पूरा नहीं कर पाए थे.
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले का असर उन कर्मचारियों पर पड़ा है जिनके अप्रेजल प्रोसेस मैनेजर लेवल पर पूरे हो गए थे. हालांकि, वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के नियमों का पालन न करने के कारण कर्मचारियों का अप्रेजल कॉर्पोरेट लेवल पर अप्रूव नहीं किया गया.
जिन कर्मचारियों ने वित्तिय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही ((जुलाई-सितंबर 2025) में हर हफ्ते 5 दिन ऑफिस आने की शर्तों को पूरा नहीं किया था, उनके अप्रेजल रोके गए हैं. रिपोर्ट में इंटरनल कम्युनिकेशन में ये बातें सामने आने का दावा किया गया है.
सख्त चेतावनी भी मिली...
कंपनी ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले क्वार्टर में लगातार नियमों का पालन न करने वाले कर्मचारियों को फाइनेंशियल ईयर 2026 के बैंडिंग साइकिल से पूरी तरह बाहर किया जा सकता है. इसका मतलब है कि पूरे साल कोई परफॉर्मेंस बैंड या अप्रेजल का नतीजा नहीं मिलेगा.
बता दें कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के नियमों के अनुसार, एनिवर्सरी अप्रेज़ल एक स्ट्रक्चर्ड सालाना प्रोसेस के तहत होते हैं जो कर्मचारी की वर्क एनिवर्सरी से जुड़ा होता है. एक बार शुरू होने के बाद मैनेजर गोल शीट बनाते हैं जिन्हें कर्मचारी रिव्यू करते हैं और फाइनल करते हैं. इसके बाद परफॉर्मेंस का आकलन किया जाता है और बैंडिंग के नतीजे जारी किए जाते हैं. बदले हुए नियमों के तहत दफ्तर से काम करना इस साइकिल को पूरा करने के लिए एक जरूरी शर्त बन गया है.
TCS ने अपने यहां IT सर्विस फर्मों में से सबसे सख्त नियमों को लागू किया है. यहां कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य हो गया है. कई दूसरी कंपनियां अब भी हाइब्रिड मॉडल फॉलो कर रही हैं. लेकिन, TCS ने फिजिकल अटेंडेंस को परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन और वेरिएबल पे से सीधे जोड़ दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें