जम्मू में टाटा सूमो खड्डे में गिरी, 7 की मौत

पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Published date india.com Published: September 14, 2015 4:51 PM IST
Tata Sumo | Jammu & Kashmir | Kishtwar district | जम्मू में टाटा सूमो खड्डे में गिरी, 7 की मौत

जम्मू, 14 सितम्बर :  जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार रात एक गाड़ी खड्ड में गिरने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू प्रांत के पद्दार गुलाबगढ़ गांव के करीब ड्राइवर का टाटा सूमो पर नियंत्रण नहीं रहा, जिसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे एक खड्ड में जा गिरी।”  यह भी पढ़ें- जम्मू एवं कश्मीर : गोमांस प्रतिबंध की खबर सुर्खियों में

अधिकारी ने बताया, “पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सातों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन सभी को मृत घोषित कर दिया।” सातों मृतक पद्दार इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सोमवार को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.