By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Tax Evasion Income Tax Raids On More Than 100 Locations In Tamil Nadu And Andhra
कर चोरी: तमिलनाडु और आंध्र में 100 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे
आयकर विभाग ने गुरुवार को खनन एवं खनिज निर्यात कंपनियों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की.
चेन्नई: आयकर विभाग ने गुरुवार को खनन एवं खनिज निर्यात कंपनियों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन एवं कराइकल और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम एवं श्रीकाकुलम में कम से कम चार ऐसे कारोबारी समूहों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.
#Visuals from Chennai: Income Tax officials conducting searches at VV Minerals and it’s owner Vaikundarajan. Searches underway at 100 locations in Tamil Nadu. pic.twitter.com/UyzhOVfXcA
— ANI (@ANI) October 25, 2018
आयकर अधिकारियों ने एक कंपनी की पहचान तमिलनाडु के वी वी मिनरल्स के तौर पर की है. उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के 130 से ज्यादा अधिकारी सुरक्षा एवं पुलिसकर्मियों की मदद से इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिन कंपनियों की तलाशी ली जा रही है वे खनन, समुद्र तटीय रेत खनिजों के प्रसंस्करण और निर्यात के काम में कथित तौर पर अवैध रूप से शामिल हैं जिसकी वजह से आयकर विभाग उनके खिलाफ कर चोरी के आरोप की छानबीन कर रहा है.
सीबीआई रिश्वत कांड: आलोक वर्मा के घर के बाहर से पकड़े गए संदिग्ध, देखें VIDEO
कंपनियों ने कर कानूनों का उल्लंघन कर विदेशों से भी किया लेन-देन किया
उन्होंने बताया कि इसके जरिए हासिल किया गया कथित अवैध मुनाफा इन समूहों ने चीनी मिलों, होटलों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और होटल जैसे अपने अन्य कारोबार में लगाया. अधिकारियों ने बताया कि इन कंपनियों ने कर कानूनों का उल्लंघन कर विदेशों से भी कुछ लेन-देन किया. विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है. अधिकारी छापे के दौरान ऐसे दस्तावेजों की तलाश में हैं ताकि इन आरोपों की पुष्टि हो सके.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें