Tears Hugs And Happiness Pran Pratishtha An Epochal Moment For Uma Bharti Sadhvi Rithambhara
राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मिलीं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ...और छलक पड़े आंसू
राम मंदिर आंदोलन के दौरान उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा की काफी अहम भूमिका थी. आज राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय जब यह दोनों मिलीं तो मारे खुशी के दोनों के आंसू छलक पड़े.
अयोध्या : अयोध्या में आज भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी गई है. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब अयोध्या में राम मंदिर की कल्पना करना भी मुश्किल लग रहा था. उस समय राम मंदिर आंदोलन के जरिए देश के लोगों में अलख जगाई गई. देश के कोने-कोने से लोग आए और राम मंदिर आंदोलन को आगे बढ़ाया. इन्हीं लोगों में शामिल थीं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा. आज जब वह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मिलीं तो दोनों की आंखों में आंसू छलक आए.
उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई. आज जब यह दोनों प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मिलीं तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. जिस आंदोलन के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस आंदोलन के सफल होने और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी ने दोनों की आंखों को आंसूओं से भर दिया. दोनों भाव विभोर हो गईं और आंखों से अश्रु बहने लगे. इस शुभ अवसर को देखने पर दोनों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी.
बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे के विध्वंस के लिए दोनों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किए थे. सीबीआई ने कई भाजपा नेताओं और संघ परिवार से जुड़े नेताओं जैसे लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर और विष्णु हरि डालमिया जैसे नेताओं के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए थे. इन सभी को 30 सितंबर 2020 को स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया था.
ज्ञात हो कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर-बाबरी विवाद को पूर्ण विराम लगा था. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित स्थल को लेकर हिंदुओं के पक्ष में निर्णय दिया और इसके साथ ही राम जन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था कि वह सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने को कहा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.