तेलंगाना से सामने आए एक हाई-प्रोफाइल मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. यह कार्रवाई तब हुई, जब पुलिस ने उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया था. यह मामला POCSO एक्ट से जुड़ा है, जिसमें एक 17 वर्षीय लड़की की मां ने भगीरथ पर गंभीर आरोप लगाए थे. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं ये पूरा मामला क्या है?
दरअसल, नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया. आरोप है कि पीड़िता और आरोपी सोशल मीडिया के जरिए संपर्क आए थे और धीरे-धीरे संबंध आगे बढ़े. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच तेज कर दी. इसी बीच पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया, जिसके बाद केस और मजबूत हो गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! ATF टैक्स में भारी कटौती, क्या सस्ता होगा हवाई सफर?
जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी के विदेश भागने की आशंका जताते हुए लुक-आउट सर्कुलर जारी कर दिया. इसके बाद, आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की गई, लेकिन अदालत ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. तेलंगाना हाई कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर हस्तक्षेप उचित नहीं होगा. कोर्ट के इस रुख के बाद मामला और गंभीर हो गया और अंततः आरोपी ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया.
इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह उनका बेटा ही क्यों न हो. उन्होंने कहा कि परिवार ने जांच में सहयोग करते हुए बेटे को पुलिस के हवाले किया है. वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेताओं ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. कुछ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की भी मांग की है, ताकि जांच प्रभावित न हो. इस मामले ने राजनीतिक माहौल को भी गर्म कर दिया है.
पुलिस जांच में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं. शिकायतकर्ता पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि आरोपी पक्ष ने इन्हें गलत बताया है और कहा है कि मामला दबाव और पैसों की मांग से जुड़ा हुआ है. पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.