Telangana Record Liquor Sales Dussehra 2024 Dry Day 700 Crore
देश के किस राज्य में दशहरे पर सबसे ज्यादा बिकी शराब? लोग तीन दिन में ही पी गए 700 करोड़ से अधिक का जाम
दशहरा 2024 में तेलंगाना ने शराब बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया. तीन दिन में ही 697 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई, जिसमें संभवत: ड्राई डे से पहले लोगों ने जमकर स्टॉक किया.
Telangana Liquor Sale: दशहरा देश के हर कोने में बड़े धूमधाम से मनाया गया. एक तरफ देश के अधिकांश लोग संयमित तरीके से सादा भोजन खा रहे थे, कुछ लोग व्रत भी रख रहे थे. इस बार विजयादशमी 2 अक्टूबर के दिन ही था. गांधी जयंती ‘ड्राई डे’ था. इसमें भी लोग 700 करोड़ रूपये के ज्यादा के शराब पी गए, तो आइये राज से पर्दा हटाते हैं कि देश के किस राज्य में दशहरे पर सबसे ज्यादा शराब बिकी है?
देश के तेलंगाना राज्य में दशहरे के अवसर पर सबसे ज्यादा शराब बिकी है. 2 अक्टूबर को ड्राई डे पाते हुए लोग तीन दिन पहले से ही शराब स्टॉक करने लगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर के दिन ही 333 करोड़ रुपये के शराब बिक गए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे दो दिन पहले ही 367 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जो कि कुल तीन दिनों में यह 697.23 करोड़ रुपये हुआ.
तेलंगाना में दशहरे के दौरान शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया हैं. 2014 में जहां शराब से तेलंगाना राज्य की कमाई 10,000 करोड़ रुपये थी, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 34,600 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. त्योहारों के मौके पर शराब की खपत में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. 2024 में दशहरा के आठ दिनों में 852.38 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई थी, जबकि इस बार सिर्फ तीन दिनों में ही 82% लक्ष्य पूरा कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस बढ़त पिछले साल के मुकाबले 60-80% से ज्यादा है. राज्य में यह रिकॉर्ड उछाल त्योहारों की पार्टियों, पारिवारिक जमावड़ों और देर रात की गपशपों के कारण आया है. वहीं, आबकारी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सितंबर में तेलंगाना राज्य को शराब से 3,048 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह राशि 2,838 करोड़ रुपये थी. हालांकि, यह ट्रेंड तेलंगाना के अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहतर बताई जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.