नई दिल्ली: तेलंगाना बोर्ड के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. वह जल्द ही अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. तेलंगाना SSC रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर शुक्रवार 27 अप्रैल 2018 को सुबह 10 बजे जारी हो सकता है. छात्र अपना रिजल्ट results.cgg.gov.in वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर लॉग इन करें.
2. bse.telangana.gov.in के होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
3. यहां अपना जरूरी विवरण दें.
4. पूरी जानकारी देने के बाद उसे सब्मिट करें और आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा.
5. उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
6. छात्र अपना रिजल्ट results.cgg.gov.in पर भी देख सकते हैं.
Bihar Board Result 2018: इस महीने आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
पिछले साल बोर्ड ने 3 मई 2017 को रिजल्ट घोषित किए थे. पिछले साल पास होने वाले छात्रों की संख्या 84.15 प्रतिशत थी.
TSBIE के बारे में जानें
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) तेलंगाना में मध्यवर्ती शिक्षा की प्रणाली की निगरानी करता है. यह परीक्षाएं भी आयोजित करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.