Mobile Phone यूजर ध्‍यान दें DTO के नए आदेश पर, जान लें क्‍या बंद हो सकता है आपका सिम?

क्‍या अधिक सिम कार्ड खरीदें हैं. अगर हां तो इन्‍हें जारी रखने के लिए इनका वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, क्‍योंकि 9 से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों के नंबर बंद करने का आदेश

Published: December 9, 2021, 12:28 AM IST

नई दिल्ली: क्‍या अगर आपने 9 से अधिक सिम कार्ड (SIM cards) खरीदें हैं. अगर हां तो आप अपने इन सिमों को जारी रखने के लिए इनका वेरिफिकेशन जरूर करवा लें. अन्‍यथा आपके सिम बंद किए जा सकते हैं. दरअसल, दूरसंचार विभाग ने नौ से ज्यादा सिम कार्ड रखने वाले ग्राहकों के सिम को फिर से सत्यापित करने और सत्यापित न होने की स्थिति में सिम बंद करने का आदेश दिया है. जम्मू-कश्मीर और असम समेत पूर्वोत्तर के लिए यह संख्या छह सिम कार्ड की है.

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार ग्राहकों के पास अनुमति से अधिक सिम कार्ड पाए जाने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्जी का सिम चालू रखने और शेष को बंद करने का विकल्प दिया जाएगा.

विभाग ने कहा, “विभाग द्वारा किये गए विश्लेषण के दौरान यदि किसी ग्राहक के पास सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के सिम कार्ड निर्धारित संख्या से अधिक पाए जाते है तो सभी सिम का फिर से सत्यापन किया जाएगा.”

दूरसंचार विभाग ने यह कदम दरअसल वित्तीय अपराधों, आपत्तिजनक कॉल, स्वचालित कॉल और धोखाधड़ी गतिविधियों की घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया है. विभाग ने दूरसंचार कंपनियों से उन सभी मोबाइल नंबर को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है, जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं. ( इनपुट: भाषा )

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.