
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार (5 जुलाई) को मुंबई में 20 साल बाद आखिरकार एक मंच को साझा करते नजर आए. ये रैली मराठी भाषा और अस्मिता की रक्षा के लिए थी. इस रैली को लेकर शिवसेना (UBT) की पूर्व मेयर और प्रवक्ता किशोरी पेडनेकर ने कही ये बहुत खुशी का दिन है. इसके आगे उन्होंने कहा, ‘हमें बहुत खुशी और आनंद महसूस हो रहा है. आज मनसे और शिवसैनिकों का मिलन हो रहा है और ये हमारे लिए खुशी का दिन है.
#WATCH | Mumbai: Brothers, Uddhav Thackeray and Raj Thackeray share a hug as Shiv Sena (UBT) and Maharashtra Navnirman Sena (MNS) are holding a joint rally as the Maharashtra government scrapped two GRs to introduce Hindi as the third language.
(Source: Shiv Sena-UBT) pic.twitter.com/nSRrZV2cHT
— ANI (@ANI) July 5, 2025
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा, “मैंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरा महाराष्ट्र किसी भी राजनीति और लड़ाई से बड़ा है। आज 20 साल बाद मैं और उद्धव एक साथ आए हैं। जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया… हम दोनों को साथ… pic.twitter.com/1OTx3KVls8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2025
मुंबई: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “वे हमसे हमेशा पूछते हैं कि हमने BMC में अपने शासन के दौरान मुंबई में मराठी लोगों के लिए क्या किया। अब हम सवाल पूछ रहे हैं,आपके शासन के पिछले 11 वर्षों में, आपने क्या किया है? आपने मुंबई के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को गुजरात में धकेल… pic.twitter.com/boghG9Vqbv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2025
किशोरी पेडनेकर ने आगे कहा ‘जब हम दोनों अलग थे तो हम अपने मुद्दों और विजन के अनुसार अपना कार्य कर रहे थे, लेकिन अब सवाल हमारी मराठी भाषा का है. मराठी पर सवाल उठाने वालों के हम नाखून नहीं, बल्कि उंगली काट देंगे.’ शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने इसे मराठी अस्मिता की जीत बताया और बीजेपी पर मराठी विरोधी होने का आरोप लगाया. साथ ही कहा, ‘यह रैली महाराष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है. मराठी पर सवाल उठाने वालों की उंगली काट देंगे.’
(Source – IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.