दिल्ली : सबसे सर्द दिन, कोहरे की वजह से 34 उड़ानों में देरी

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के चलते 34 उड़ानों में देरी हुई

Published date india.com Published: January 22, 2016 3:11 PM IST
The coldest day in Delhi, 34 flights delayed due to fog | दिल्ली : सबसे सर्द दिन, कोहरे की वजह से 34 उड़ानों में देरी

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के चलते 34 उड़ानों में देरी हुई। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे की ओर से एक बयान में कहा गया, “घने कोहरे की वजह से 34 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। इनमें से चार को दिल्ली से उड़ान भरनी थी, जबकि बाकी 30 को दिल्ली आना था।”यहाँ भी पढ़े:पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

वहीं, उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली और इसके आसपास घना कोहरा होने की वजह से 35 ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। एक ट्रेन के समय में फेरबदल किया गया है।दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम का सबसे सर्द दिन है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिल्ली सुबह में घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई थी। सुबह 8.30 बजे दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई थी और इसी वक्त वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज इस मौसम का अब तक का सबसे सर्द दिन है। दिल्ली और इससे लगते इलाकों में घना कोहरा है, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।”दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.