
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह घना कोहरा रहा। दृश्यता 300 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ा। कोहरे के कारण तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि कई अन्य के आगमन एवं प्रस्थान में देरी हुई।भारत मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यह भी पढ़े :भूकंप से दहला उत्तर-पूर्वी राज्य, 6 की मौत, लगभग 100 लोग घायल
दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई।इधर, उत्तर रेलवे ने बताया, “कोहरे से दृश्यता प्रभावित होने के कारण तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं, जबकि तीन अन्य के समय में बदलाव किया गया है।
कुल 19 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।”राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्यिस था। रविवार को यहां दृश्यता करीब 200 मीटर थी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.