चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन को मिलेगी शानदार सफलता: नारायणसामी

पुडुचेरी के सीएम ने कहा- यह समय की मांग है, धर्मनिरपेक्ष दलों को भाजपा व केन्द्र की राजग सरकार से देश व लोकतंत्र को बचाना चाहिए

Published: November 10, 2018, 3:36 PM IST

पुडुचेरी: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने की तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की पहल को ‘‘शानदार सफलता’’ मिलेगी. नोटबंदी जैसे फैसलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश पीछे चला गया. मुख्यमंत्री ने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से देश को बचाने के लिए एक मंच पर आने का अनुरोध किया.

टीपू जयंती पर कर्नाटक में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम, कई जिलों में निषेधाज्ञा लागू

यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा, ‘‘चंद्रबाबू नायडू ने अगले साल होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा सरकार बनाने के लिए बहुत अच्छा प्रयास शुरू किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रयास को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और यह समय की मांग है कि धर्मनिरपेक्ष दलों को भाजपा और केन्द्र की राजग सरकार से देश और लोकतंत्र को बचाना चाहिए. ’’ नोटबंदी की दूसरी सालगिरह पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुडुचेरी के सीएम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

छत्तीसगढ़ चुनाव: राहुल गांधी का हमला, पीएम मोदी अब भ्रष्टाचार की बात नहीं करते

नारायणसामी ने कहा कि कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी द्रमुक यहा थट्टंचवडी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी उतारेगी. यह सीट एआईएनआरसी के वर्तमान विधायक अशोक आनंद के अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई है. सीबीआई की एक अदालत ने यहां आशोक आनंद को उनके पिता सी आनंद के साथ आय से अधिक संपत्ति मामले में 30 अक्टूबर को दोषी ठहराया था. तेदेपा सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से मुलाकात की है. नायडू आगामी आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. (इनपुट एजेंसी)

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुडुचेरी के सीएम हुए खुश, कहा- यहां भी लागू हो आदेश

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.