प्रताड़ना झेल रहे इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति से मांगी आत्महत्या करने की अनुमति

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जबरन धन वसूलने के दबाव बनाने वाले तरीकों और भ्रष्टाचार से मैं पीड़ित हूं

Published date india.com Published: August 19, 2016 2:35 PM IST
The Person facing torture sought permission to commit suicide to President | प्रताड़ना झेल रहे इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति से मांगी आत्महत्या करने की अनुमति
प्रतीकात्मक फोटो

एक निजी संस्थान के 54 वर्षीय मालिक ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं प्रताड़ना झेल रहे इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति से आत्महत्या करने की अनुमति भी मांगी है।

आवेदक डीके गर्ग ने प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे संस्थान चलाने के लिए जरूरी अनुमति देने के लिए रिश्वत मांगी गई। यह भी पढ़े: उत्तरप्रदेश: अच्छे दिनों की हकीक़त प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के चाय बेचने वाले किसान ने मांगी हत्या की अनुमति

गर्ग ने कहा, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जबरन धन वसूलने के दबाव बनाने वाले तरीकों और भ्रष्टाचार से मैं पीड़ित हूं। वे हमें छोटी-छोटी बातों के लिए अदालत जाने को मजबूर करते हैं, ताकि मामले वर्षों तक चलते रहें। उनका आरोप है कि अनापत्ति प्रमाणपत्र देने में देरी हो रही है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वहीं प्राधिकरण के अधिकारी दो साथ में लगे प्लॉटों को मिलाने के 2008 के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.