By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- There Is Only Place For One Ngo In India And Its Called The Rss Says Rahul Gandhi
भारत में सिर्फ इकलौते एनजीओ RSS के लिए जगह, बाकी बंद कर दो: राहुल गांधी
बता दें कि पुणे पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में छापा मारकर पांच मानवाधिकार, वामपंथी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कई वामपंथी विचारकों, सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की छापेमारी को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि न्यू इंडिया में एकमात्र एनजीओ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएससए) के लिए जगह है. बाढ़ प्रभावित केरल के दौरे पर पहुंचे गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत में अब सिर्फ एकमात्र एनजीओ के लिए जगह है और वह आरएसएस है. दूसरे सभी एनजीओ को बंद कर दो. सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दो और शिकायत करने वालों को गोली मार दो. न्यू इंडिया में स्वागत है.
There is only place for one NGO in India and it’s called the RSS. Shut down all other NGOs. Jail all activists and shoot those that complain.
Welcome to the new India. #BhimaKoregaon
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2018
भीमा-कोरेगांव मामले में 5 गिरफ्तार
बता दें कि पुणे पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में छापा मारकर पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस कार्रवाई का मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने एक सुर में विरोध किया है. पिछले साल 31 दिसंबर को एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम के बाद पुणे के पास कोरेगांव-भीमा गांव में दलितों और उच्च जाति के पेशवाओं के बीच हुई हिंसा की घटना की जांच के तहत ये छापे मारे गए हैं.
देशभर में छापेमारी और तलाशी अभियान
हैदराबाद में तेलुगू कवि वरवर राव, मुंबई में कार्यकर्ता वेरनन गोन्जाल्विस और अरूण फरेरा, फरीदाबाद में ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज और दिल्ली में सिविल लिबर्टीज के कार्यकर्ता गौतम नवलखा के आवासों में तकरीबन एक ही समय पर तलाशी ली गई. तलाशी के बाद राव, भारद्वाज और फरेरा को गिरफ्तार कर लिया गया. नवलखा के ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार तक रोक लगाई है.
भीमा कोरेगांव हिंसा में पुणे पुलिस की देशभर में छापेमारी, कवि वरवर राव सहित 5 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को उनकी कथित नक्सली गतिविधियों को लेकर आईपीसी और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की संबद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. गौतम नवलखा को भी गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को उन्हें कम से कम बुधवार शाम तक दिल्ली से बाहर नहीं ले जाने का आदेश दिया.
निशाने पर केंद्र सरकार
पुलिस की इस कार्रवाई पर प्रसिद्ध लेखिका अरूंधती रॉय ने कहा कि ये गिरफ्तारियां उस सरकार के बारे में खतरनाक संकेत देती है जिसे अपना जनादेश खोने का डर है, और दहशत में आ रही है. बेतुके आरोपों को लेकर वकील, कवि, लेखक, दलित अधिकार कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को गिरफ्तार किया जा रहा है. हमें साफ-साफ बताइए कि भारत किधर जा रहा है.
I understand from Sudha Bharadwaj’s lawyer Vrinda Grover, that despite the order of the Punjab& Haryana High Court staying Sudha bhardwaj’s transit remand, the Mah police is still insisting on it in the Magistrate’s court in Faridabad&even her lawyers are not being allowed there!
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) August 28, 2018
वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया, फासीवादी फन अब खुल कर सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा कि यह आपातकाल की स्पष्ट घोषणा है. वे अधिकारों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ बोलने वाले किसी भी शख्स के पीछे पड़ जा रहे हैं. वे किसी भी असहमति के खिलाफ हैं. चर्चित इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने पुलिस की कार्रवाई को काफी डराने वाला करार दिया और सुप्रीम कोर्ट के दखल की मांग की ताकि आजाद आवाजों पर अत्याचार और उत्पीड़न को रोका जा सके. गुहा ने ट्वीट किया, आज अगर गांधीजी जिंदा होते तो वह खुद एक वकील के रूप में सुधा भारद्वाज का अदालत में बचाव करते.
As a biographer of Gandhi, I have no doubt that if the Mahatma was alive today, he would don his lawyer’s robes and defend Sudha Bharadwaj in court; that is assuming the Modi Sarkar hadn’t yet detained and arrested him too
— Ramachandra Guha (@Ram_Guha) August 28, 2018
Also Read:
-
शराब पकड़ने गई पुणे पुलिस को मिला इतना सारा धन, नोट गिनते-गिनते थक गई मशीनें-पैसा न हुआ खत्म, Viral Video देख आप भी रह जाएंगे दंग
-
पाकिस्तान पर असली प्रहार अब होगा! जो पिछले 38 साल में नहीं हुआ वो अब करेगा भारत, नापाक पड़ोसी के होश उड़े
-
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा फैसला, आसमान में 'खुफिया आंख' तैनात करेगा भारत, 22,500 करोड़ होंगे खर्च, समयसीमा भी तय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें