'ये देशद्रोह, गिरफ्तार हो जाते मोहन भागवत', RSS प्रमुख के 'सच्ची आजादी' वाले बयान पर राहुल गांधी का तीखा रिएक्शन

Rahul Gandhi On Mohan Bhagwat Comment : कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की आत्मा और संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'आज जो सत्ता में हैं, वे तिरंगे और संविधान का सम्मान नहीं करते.'

Published date india.com Published: January 15, 2025 4:05 PM IST
'ये देशद्रोह, गिरफ्तार हो जाते मोहन भागवत', RSS प्रमुख के 'सच्ची आजादी' वाले बयान पर राहुल गांधी का तीखा रिएक्शन

Rahul Gandhi : कांग्रेस के राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के एक हालिया बयान को लेकर तीखा हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस प्रमुख का ये कहना कि ‘भारत को राम मंदिर के अभिषेक के बाद ‘सच्ची आजादी’ मिली’, उनका ये बयान देशद्रोह के बराबर है और यह हर भारतीय का अपमान है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कोटला रोड स्थित नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा गांधी भवन’ के उद्घाटन के अवसर पर मोहन भागवत के बयान पर अपना रिएक्शन दिया. राहुल ने भाजपा, आरएसएस और उनके सहयोगियों पर व्यवस्थित रूप से भारत के संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है.

‘संविधान और आरएसएस की विचारधारा में टकराव’

नई कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अब सिर्फ राजनीतिक विरोधियों तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हम बीजेपी या आरएसएस जैसे संगठनों के खिलाफ नहीं, बल्कि उन संस्थाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जिन पर उन्होंने कब्जा कर लिया है. यह अब निष्पक्ष लड़ाई नहीं रही.’ राहुल गांधी ने कहा कि भारत में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ संविधान और समानता की विचारधारा है, तो दूसरी तरफ आरएसएस और उसके सहयोगियों की सोच. उन्होंने कहा, ‘यह हमारे देश की आत्मा की लड़ाई है. हम संविधान के विचार को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

भागवत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘राम मंदिर के निर्माण से ही सच्ची आजादी मिली,’ पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘यह बयान हर भारतीय का अपमान है. अगर आप कहते हैं कि हमें 1947 में आजादी नहीं मिली, तो यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान है.’ राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘एक करोड़ नए मतदाताओं का अचानक जुड़ना और चुनाव आयोग का पारदर्शी सूची देने से इनकार करना गंभीर चिंता का विषय है. यह लोकतंत्र को कमजोर करता है.’

‘हम भारत की आत्मा की रक्षा करेंगे’

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की आत्मा और संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आज जो सत्ता में हैं, वे तिरंगे और संविधान का सम्मान नहीं करते. उनकी सोच केवल चंद लोगों को फायदा पहुंचाने और वंचित वर्गों की आवाज दबाने की है.’ राहुल गांधी ने अंत में कांग्रेस के संकल्प को दोहराते हुए कहा, ‘हम यह लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे. कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो इस एजेंडे का सामना कर सकती है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.