झुलसा देने वाली गर्मी से इस राज्य को मिली बड़ी राहत, भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक बारिश रहने की संभावना

Written By: Farha Fatima Updated by: Farha Fatima
Updated Date:May 21, 2026 2:11 PM IST

यह बारिश कई आंतरिक जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दे सकती है. हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और थोड़े समय के लिए भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को तमिलनाडु के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम प्रणाली राज्य और पुडुचेरी में कम से कम अगले एक सप्ताह तक मौसम को अस्थिर बनाए रख सकती है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर से मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली एक ट्रफ (द्रोणिका) क्षेत्र के वायुमंडलीय हालात को प्रभावित कर रही है, जिसके चलते तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Advertising
Advertising

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को विशेष रूप से कोयंबटूर जिले के पहाड़ी और आसपास के इलाकों के साथ-साथ नीलगिरि, थेनी, इरोड और डिंगिडुल जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन संवेदनशील क्षेत्रों में जहां जलभराव, भूस्खलन और यातायात बाधित होने का खतरा रहता है. नीलगिरि जिले में मौसम तंत्र के दौरान अक्सर तेज बारिश होती है, वहां इस बार भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसी तरह कोयंबटूर, थेनी और डिंगडुल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर भारी बारिश सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती है.

तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आगे बताया कि शुक्रवार को राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं.

सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, नमक्कल और तिरुचापल्ली जिले में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसी तरह का मौसम तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, इरोड और नीलगिरि जिले में भी रहने का अनुमान है.

अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में वायुमंडलीय प्रणाली सक्रिय रहने के कारण राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और बदलता मौसम जारी रहने की संभावना है.

भीषण गर्मी से राहत दे सकती है

यह बारिश कई आंतरिक जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दे सकती है. हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और थोड़े समय के लिए भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

इस बीच, चेन्नई में राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियों के बावजूद गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. प्रशासन ने लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और विशेष रूप से भारी बारिश व तेज हवाओं की संभावना वाले जिलों में सावधानी बरतने की सलाह दी है. (इनपुट एजेंसी से)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें