बीजेपी जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया कॉल

भाजपा की जम्मू-कश्मीर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दावा किया उन्हें पिछले दो दिनों से पाकिस्तान से जान से मारने की धमकियां मिली हैं.

Published: June 21, 2018, 5:29 PM IST

जम्मू. भाजपा की जम्मू-कश्मीर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दावा किया उन्हें पिछले दो दिनों से पाकिस्तान से जान से मारने की धमकियां मिली हैं. उन्होंने कहा,‘‘वह इस तरह की धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे और पाकिस्तान के नापाक कृत्यों का खुलासा करना जारी रखेंगे.’’

रैना ने कहा, ‘‘मैंने राज्य के राज्यपाल एन एन वोहरा और सुरक्षा एजेंसियों को (धमकियों के बारे में) पहले ही सूचित कर दिया है. धमकी की ये कॉल पिछले दो दिनों से कराची, रावलपिंडी और मुजफ्फराबाद समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से आई हैं.’’ राज्य के पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले को देख रहे हैं.’’

काम जारी रखूंगा
रैना ने कहा कि वह एक हिन्दू है और भाग्य में विश्वास रखते है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस तरह की धमकियों के आगे नहीं झुकूंगा. यह मायने नहीं रखता है. मेरे लिए जो मायने रखता है वह मेरा राष्ट्र, मेरा देश, मेरी मातृभूमि और तिरंगा है. मैं भारत माता और भाजपा का एक सैनिक हूं तथा देश एवं राज्य के लिए काम करना जारी रखूंगा.’’

आतंकवादियों को नहीं छोड़ेंगे
उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यपाल शासन और ‘‘अलगावादी- पत्थरबाजों और पाकिस्तान’’ के बीच साठगांठ को तोड़ने के लिए आतंकवादियों तथा पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ व्यापक आतंकवाद विरोधी अभियानों का समर्थन किया है. रैना ने कहा, ‘‘वे हताश और कुंठित हैं. वे इस तरह की बेहूदा कॉल कर रहे हैं. हम पाकिस्तानी (आतंकवादियों) को कभी नहीं छोड़ेंगे और मैं उन्हें चुनौती देता हूं और यह स्पष्ट करता हूं कि उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा. सुरक्षा बलों को (उनसे निपटने के लिए) पूरी छूट दी गई है.’’

वे हमसे डरते हैं
उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को बेनकाब किया था और स्पष्ट किया था कि यह एक इस्लाम विरोधी देश है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान डरपोक लोगों का एक देश है और मैंने राज्य विधानसभा में पाकिस्तानी विरोधी नारे लगाये थे. वे हमसे डरते हैं.’’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.