लखनऊ में आंधी का कहर- चार बाग स्टेशन का टिन शेड गिरा- तीन घायल, RPF-GRP राहत कार्यों में जुटे

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:May 29, 2026 12:16 PM IST

लखनऊ के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ा टिन शेड आज सुबह अचानक भरभराकर गिर गया. इसकी चपेट में एक टीटीई समेत कुल 3 लोग आ गए. सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Lucknow's Charbagh Railway Station's Tin Shed Collapses: चिलचिलाती गर्मी के बाद मौसम के अचानक करवट बदलने से आए आंधी-तूफान ने यूपी में कुछ शामत लाने का काम किया है. यहां शुक्रवार सुबह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ा टिन शेड अचानक भरभराकर गिर गया. इसकी चपेट में एक टीटीई समेत कुल 3 लोग आ गए, जो घायल हो गए हैं. शेड गिरने की खबर सुनकर आरपीएफ और जीआरपी तुरंत हरकत में आई और राहत कार्यों में जुट गई. इन्होंने तुरंत स्थिति पर काबू पाते हुए घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertising
Advertising

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम गुरुवार शाम से ही बदला हुआ है. शुक्रवार की सुबह लखनऊ और प्रयागराज में तेज आंधी और छिटपुट बौछारें हो रही थीं. इस समय हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी. ऐसे में यहां यह सुबह 8:15 बजे के करीब प्लेटफॉर्म नंबर 5 का टिन शेड गिर गया.

इस वक्त कोलकाता से देहरादून की ओर जाने वाली कुंब एक्सप्रेस का आने का समय निर्धारित था और यात्री इस ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर खड़े थे. टिन शेड के गिरने से वहां हड़कंप मच गया और स्टेशन अधिकारियों समेत GRP और RPF के जवान तुरंत हरकत में आ गए.

बता दें इससे पहले गुरुवार को आए आंधी तूफान से उत्तर प्रदेश के हमीरपुल जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही यहां पुलिस और बचाव दल के लोग मौके पर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए राहत और बचाव दलों से सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

बता दें यह पुल बेतवा नदी पर बन रहा था. इस पुल के निर्माणकार्यों में जुटे मजदूर रात को इसके नीचे ही सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस पुल के मलबे में अभी भी कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें