कोरियाई सपने और चकनाचूर जिंदगी! गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड केस में 24 घंटे बाद मिले कितने सुराग? 5 बड़ी बातें जो अब तक पता चलीं

Ghaziabad Suicide Case: लड़कियों का मोबाइल फोन छिनकर उसे बेच दिया गया था और उस पैसे से घर की बिजली रिचार्ज कराई गई थी.

Published date india.com Published: February 5, 2026 8:17 AM IST
कोरियाई सपने और चकनाचूर जिंदगी! गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड केस में 24 घंटे बाद मिले कितने सुराग? 5 बड़ी बातें जो अब तक पता चलीं

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद की भारत सोसाइटी में बुधवार रात 2.30 बजे हुई तीन बहनों की खुदकुशी की वारदात ने सबको झकझोर दिया है. आइये जानते हैं कि इस केस में एक दिन से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद क्या-क्या बड़ी बातें पता चली हैं.

1. कोरियाई सपने

जांच में पता चला है कि 16, 14 और 12 साल की ये बहनें मोबाइल की लत की शिकार थीं. ये बहनें कोरियाई गेम लवर गेम को सबसे ज्यादा पसंद करती थीं. ये दावा परिवार ने किया है. वहीं लड़कियों के सुसाइड नोट और एक डायरी में भी कोरियन कल्चर, कोरियन फिल्म और कल्चर की बातें लिखी हैं. हालांकि पुलिस ने कहा है कि अभी कोरियन गेम का कोई सबूत नहीं मिला है. लड़कियां सामान्य मोबाइल गेम ही खेलती थीं.

2. दूल्हा भी कोरियाई

दावा है कि तीनों लड़कियां किसी भारतीय लड़के से नहीं बल्कि कोरियन लड़के से शादी करने का ख्वाब देख रही थीं.

3. एकाएक लड़कियां क्यों हुई बेचैन

परिवार तीनों बच्चियों की मोबाइल की लत से परेशान था इसलिए उनके मोबाइल ले लिए गए थे. मंगलवार देर रात तीनों लड़कियों ने जान दे दी.

4. परिवार का माहौल

शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चियों के पिता चेतन ने दो विवाह किया था. दूसरी पत्नी उनकी साली थी और उनके कुल पांच बच्चे हैं. तीसरी साली भी घर में रहने आ गई थी जिसके बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं. दो पत्नियों के गुमशुदा होने की शिकायत टीला मोड़ थाने में दर्ज है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

5. पिता पर कर्ज

जांच में पता चला है कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी. उनके पिता पर करीब दो करोड़ रुपये का कर्ज था. लड़कियों का मोबाइल फोन बेचकर बिजली रिचार्ज कराई गई थी. तीनों लड़कियां स्कूल तक नहीं जाती थीं.

(नोट: अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के मन में खुदकुशी या हताशा के विचार आ रहे हैं, तो याद रखें कि सहायता उपलब्ध है. यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें तुरंत पेशेवर मदद की जरूरत होती है. आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

जीवनसाथी हेल्पलाइन (भारत सरकार): 1800-233-3330

टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन: 1800-891-4416

यहां आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और विशेषज्ञ काउंसलर्स आपसे बात कर आपको इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद करेंगे. आपका जीवन अमूल्य है, बातचीत करें और मदद मांगें. याद रखिए, हर समस्या का समाधान है.)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.