26 जनवरी की परेड देखना चाहते हैं? जानिए कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी होगी कीमत और कब से शुरू होगी बुकिंग

Republic Day Parade 2026: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर देश की संस्कृति और सैन्य ताकत की झलक दिखाई देती है. बीटिंग रिट्रीट समारोह हर साल 29 जनवरी को होता है.

Published date india.com Published: January 4, 2026 11:01 AM IST
(File Photo)
(File Photo)

Republic Day Parade 2026: हर साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को अपनी आंखों के सामने देखने की इच्छा देश के देश के ज्यादातर लोगों को होती है. अगर आप भी गणतंत्र दिवस परेड 2026 और इससे जुड़े समारोहों को देखने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. हम आपके लिए लेकर आए हैं गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए टिकटों की बिक्री, कीमत और विंडो की पूरी जानकारी.

टिकटों की बिक्री कब शुरू होगी?

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड 2026 और इससे जुड़े समारोहों के लिए टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से शुरू होगी. 5 जनवरी से आप गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह से जुड़े टिकट बुक कर सकते हैं.

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के टिकट दो कैटेगरी में उपलब्ध होंगे. इनकी कीमत 100 रुपये और 20 रुपये होगी. 28 जनवरी को होने वाली बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल के टिकट 20 रुपये में मिलेंगे. 29 जनवरी को होने वाले मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकट 100 रुपये में खरीदे जा सकते हैं.

तीनों कार्यक्रमों के लिए टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से 14 जनवरी तक होगी. टिकट विंडो रोज सुबह 9 बजे खुलेगी और दिन के लिए तय कोटा खत्म होने तक जारी रहेगी.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग

रक्षा मंत्रालय के ऑफिशियल पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं. इस वेबसाइट पर आपको अपनी पसंद का इवेंट चुनने, टिकट कैटेगरी चुनने और बुकिंग प्रोसेस को डिजिटल रूप से पूरा करने की सुविधा मिलेगी.

अगर आपने टिकट ले ली है तो इवेंट में शामिल होने के लिए वही ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा जिसका इस्तेमाल बुकिंग के समय किया गया था. आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र स्वीकार किए जाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऑफलाइन टिकट बुकिंग

नई दिल्ली में 5 जनवरी से 14 जनवरी तक ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट मिलेंगे. फिजिकल टिकट बिक्री के लिए 6 जगहें तय की गई हैं. सेना भवन के गेट नंबर पांच के पास, शास्त्री भवन के गेट नंबर तीन के पास, जंतर मंतर के मुख्य गेट पर, संसद भवन रिसेप्शन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट 3 और 4 के पास डी ब्लॉक में, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 8 के पास कॉनकोर्स लेवल पर ऑफलाइन टिकट मिलेंगे.

इन काउंटरों पर टिकट रोज़ाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मिलेंगे. खरीदारों को काउंटर पर अपना ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा.

बता दें कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर देश की संस्कृति और सैन्य ताकत की झलक दिखाई देती है. बीटिंग रिट्रीट समारोह हर साल 29 जनवरी को होता है. यह औपचारिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है. इस कार्यक्रम में सेना, नौसेना और वायु सेना के मिलिट्री बैंड के साथ-साथ दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड भी प्रदर्शन करते हैं. यह समारोह राष्ट्रपति भवन के सामने होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.