
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
नई दिल्ली: मशहूर फिल्म लेखक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया की भतीजी को मनचलों द्वारा चलती ट्रेन में परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बारे में तिग्मांशु ने ट्वीट कर लोगों से मदद की गुहार लगाई. तिग्मांशु ने ट्वीट कर लिखा- उनकी भतीजी बैंगलोर जा रही हैं. इस दौरान चार शराबी लड़कों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था. तिग्मांशु ने आगे लिखा कि रेलवे की कोई भी हेल्पलाइन सेवा उनका जवाब नहीं दे रही है. क्या कोई उनकी मदद कर सकता है.
My niece is travelling in udyan express to Banglore berth B3 she is being harassed by four drunk boys no helpline numbers are responding and she is scared can someone help
— Tigmanshu Dhulia (@dirtigmanshu) January 26, 2020
तिग्मांशु ने आगे ट्रेन और बर्थ की जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा कि मेरी भतीजी बंग्लौर बर्थ बी 3 में udyan एक्सप्रेस में यात्रा कर रही है. उसे चार शराबी लड़कों द्वारा परेशान किया जा रहा है, हेल्पलाइन नंबर से किसी तरह का जवाब नहीं मिल रहा है. वह काफी डरी हुई है, क्या कोई उसकी मदद कर सकता है. तिग्मांशु द्वारा ट्विटर पर अपील करने के बाद काफी लोगों ने इस ट्वीट को को शेयर किया व इसके पक्ष में मंत्रालय को कई सारे ट्वीट्स किए.
Thank you all for responding I am really great full no help line numbers worked but eventually like in india Jugaad kiya and cops came she is safe now thanks again guys 🙏
— Tigmanshu Dhulia (@dirtigmanshu) January 26, 2020
कुछ देर बाद तिग्मांशु ने एक बार फिर एक ट्वीट किया और लोगों को बताया कि उनकी भतीजी अब सुरक्षित है. उन्होंने लिखा कि जवाब देने के लिए आपका धन्यवाद मैं बहुत खुशनसीब हूं. कोई भी हेल्प लाइन नंबर काम नहीं कर रहा है. लेकिन आखिरकार भारत में जैसा हमेशा किया जाता है जुगाड़ किया गया है और पुलिस आ गई. मेरी भतीजी अब सुरक्षित है. धन्यवाद दोस्तों.
I want to thank the police and the concerned department for responding quickly but I would still say that the helpline numbers were of no use thank you all for the support from the bottom of my heart🙏🙏
— Tigmanshu Dhulia (@dirtigmanshu) January 26, 2020
इस ट्वीट का जवाब देते हुए रेलवे मंत्रालय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि कौन सा हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहा है. क्या आप हमें वह उपलब्ध करा सकते हैं. बाद में तिग्मांशु ने पुलिस अधिकारी और उन विभागों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. हालांकि उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन नंबर की आलोचना भी की जिसपर उन्हें किसी तरह का जवाब नहीं मिल पाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.