टिल्लू की हत्या से परेशान शूटर साथी के भाई ने गोली मारकर की आत्महत्या

टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी के भाई ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने क्राइम सीन से एक खाली कारतूस व एक जिंदा कारतूस के साथ 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया है.

Published date india.com Updated: May 12, 2023 10:10 AM IST
kota, kota neet, neet kota suicide, neet aspirants
The total toll of suicides by coaching students in Kota reached six this month and 22 this year alone. (Representational Image)

Tillu Tajpuriya: टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी के भाई ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. मृतक का नाम बंटी (25) बताया जा रहा है. पुलिस ने कहा गुरूवार दोपहर 12 बजे एसआरएचसी अस्पताल नरेला से सूचना मिली कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मामले की जांच करने पर पता चला कि मृतक टिल्लू के सहयोगी का भाई है. पुलिस ने आगे कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने गुरूवार गोली चलने की आवाज सुनी थी और बंटी को खून से लथपथ पाया था. इसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘गुरुवार को बंटी अपने परिजनों के साथ घर लौटा और उनसे 2-3 मिनट बात की. इसके बाद वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया. परिजनों को जब अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह कमरे में पहुंचे जहां वह खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा था. उसे एसआरएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.’

पुलिस की क्राइम टीम ने क्राइम सीन से एक खाली कारतूस व एक जिंदा कारतूस के साथ 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह खेती का काम करता है. मृतक तीन मंजिला इमारत में अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. वहीं मृतक का बड़ा भाई सोनू पिछले छह साल से जेल में है और टिल्लू गिरोह से जुड़ा हुआ है.

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बंटी टिल्लू की हत्या के बाद से काफी परेशान था और बीमार रहने लगा था. इसी के चलते बंटी ने आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.