नई दिल्ली: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण का समय तय हो गया है. जेडीएस नेता कुमारस्वामी 23 मई की शाम साढ़े चार बजे प्रदेश सचिवालय में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल वजुभाई वाला कुमारस्वामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. विज्ञप्ति में कहा गया कि कुमारस्वामी लॉर्ड मंजुनाथ, श्रृंगेरी शारदा देवी और मौजूदा शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए धर्मशाला और श्रृंगेरी जाएंगे.
ये दिग्गज होंगे शामिल
कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता भी शामिल रहेंगे. राहुल गांधी ने कुमारस्वामी से मुलाकात के बाद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की कि वो कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Congress President Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Delhi CM Arvind Kejriwal, West Bengal CM Mamata Banerjee, Andhra CM N Chandrababu Naidu, Telangana CM K Chandrashekhar Rao to be among the guests invited for Karnataka CM designate HD Kumaraswamy on May 23.
— ANI (@ANI) May 21, 2018
राहुल गांधी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, हाल ही अभिनेता से नेता बने कमल हासन, डीएमके वर्किंग प्रेसिडेंट एम के स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Former UP CM Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav, Kamal Haasan and DMK Working President MK Stalin also invited for the swearing in ceremony of Karnataka CM designate HD Kumaraswamy on May 23.
— ANI (@ANI) May 21, 2018
राहुल सोनिया से की मुलाकात
इससे पहले कुमारस्वामी ने सोमवार को दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया. कुमारस्वामी के साथ पार्टी नेता दानिश अली भी मौजूद थे जबकि कांग्रेस की तरफ से राहुल और सोनिया के अलावा केसी वेणुगोपाल इस दौरान मौजूद रहे.
I had a warm and cordial meeting this evening, in Delhi, with Shri H D Kumaraswamy ji. We discussed the political situation in Karnataka and other matters of mutual interest. I will be attending his swearing in as CM of Karnataka, on Wednesday, in Bengaluru. pic.twitter.com/sZAwX8mQut
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2018
कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदियुरप्पा द्वारा इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बना रहे हैं. राहुल ने भी ट्वीट कर शामिल होने की हामी भर दी है.
सत्ता साझा नहीं होगी
कुमारस्वामी रविवार को ही कह चुके हैं कि कर्नाटक में सत्ता साझा करने पर कांग्रेस से कोई समझौता नहीं होगा. हालांकि कुमारस्वामी ने ये जरूर माना था कि कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर डिप्टी सीएम और कांग्रेस और जेडीएस के कितने विधायक गठबंधन सरकार में मंत्री बनेंगे इस पर जरूर चर्चा हो सकती है. कुमारस्वामी के दिल्ली पहुंचने से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुमारस्वामी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर 30-30 महीने तक सरकार चलाने के फॉर्मूले पर बात करेंगे लेकिन कुमारस्वामी ने ऐसी किसी भी अटकल को साफ नकार दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.