दोस्त कहते थे लड़कियों की तरह हैं तुम्हारे हाव-भाव, तंग आकर किशोर ने की आत्महत्या

लड़के की मां ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

Written by: Press Trust of India Edited by: Rohit Kumar
Published: February 9, 2018, 7:41 PM IST

तमिलनाडु। तिरूचिरापल्ली के एक निजी स्कूल के 15 वर्षीय एक छात्र ने अपने सहपाठियों द्वारा लगातार उपहास उड़ाए जाने से तंग आकर शुक्रवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मृतक के माता पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया. ये सभी यहां चिंतामणि के एक स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं.

पुलिस ने बताया कि लड़के ने अपने कथित सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि उसके चार सहपाठी उसकी चाल को लेकर उसे परेशान करते थे और कहते थे कि उसके हाव भाव लड़कियों की तरह है. वह सहपाठियों की इन बातों से परेशान था.

यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने शादी के लिए रखी शर्त, पूरी करने के लिए युवक ने कर दिया बाप का मर्डर

सहपाठियों द्वारा मजाक उड़ाए जाने से परेशान होकर उसने यहां से 15 किलोमीटर दूर लालगुडी के निकट नेरुनजलकुडी में अपने घर में कल पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. लड़के की मां ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

परिजन ने लड़के की मौत के लिए जिम्मेदार लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस अधीक्षक एस सी कल्याण घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सहपाठियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद ही प्रदर्शनकारी वहां से हटे.

यह भी पढ़ें- बच्ची के बार-बार दूध मांगने से तंग मां ने धारदार हथियार से कर दी उसकी हत्या

पुलिस ने कहा कि चारों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. लड़के के माता पिता ने परेशान किए जाने के खिलाफ लड़के की शिकायत पर स्कूल के अध्यापकों की बेरुखी पर भी नाखुशी जताई.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.