Tmc Candidate List 2026 West Bengal Elections Mamata Banerjee Seat Full List 291 Candidates
TMC Candidate List: टीएमसी की पूरी लिस्ट जारी; ममता बनर्जी सिर्फ इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, देखें किसे कहां से मिला मौका
TMC Candidate List 2026: टीएमसी (TMC) ने पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Elections) के लिए 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जबकि 3 सीटें सहयोगी को दी गई हैं. ममता बनर्जी ने 226 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है.
TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Elections 2026) से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य की 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 3 सीटें सहयोगी पार्टी को दी गई हैं.
कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस बार भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने दावा किया कि TMC 2026 के चुनाव में 226 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहेगी. ये बयान साफ तौर पर विपक्ष के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है.
3 सीटें सहयोगी पार्टी को दी
टीएमसी (TMC) ने दार्जिलिंग हिल्स की तीन सीटें दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कुर्सियांग अपने सहयोगी दल को सौंपी हैं. इन क्षेत्रों में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव ज्यादा है, इसलिए पार्टी ने रणनीतिक तौर पर यह फैसला लिया है. इस कदम को गठबंधन की मजबूती और स्थानीय समीकरणों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
उम्मीदवारों की लिस्ट में कई पुराने और अनुभवी नेताओं को मौका दिया गया है, वहीं कई सीटों पर नए चेहरों को भी उतारा गया है. पार्टी का ये कदम एंटी-इंकंबेंसी को कम करने और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है. इससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.