Tmc Mamata Banerjee Vs Bjp Suvendu Adhikari West Bengal Bhabanipur Assembly Seat
भवानीपुर में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला; ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी, समझिए दोनों नेताओं की ताकत और चुनावी गणित
West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीते दिन यानी 16 मार्च को EC की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. अब बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भवानीपुर से पार्टी ने इस दिग्गज नेता को ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतारा है.
Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में भवानीपुर विधानसभा सीट (Bhawanipur Assembly seat) एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को मैदान में उतारने का फैसला किया है. भवानीपुर सीट को लंबे समय से ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां से उनकी जीत ने कई बार राज्य की राजनीति की दिशा तय की है.
बीजेपी का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी को इस सीट से उतारकर वह सीधे ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती दे सकती है. अधिकारी राज्य की राजनीति में एक मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं और पहले भी नंदीग्राम जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले में ममता बनर्जी को टक्कर दे चुके हैं. ऐसे में भवानीपुर का ये मुकाबला केवल एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि बंगाल की सियासत में ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.
दिलचस्प होगी भवानीपुर की टक्कर
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सीट पर चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प और कड़ी हो सकती है. ममता बनर्जी का मजबूत वोट बैंक और क्षेत्र में पकड़ एक बड़ा फैक्टर है, वहीं बीजेपी भी इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है. इसलिए भवानीपुर का यह चुनावी मुकाबला पूरे राज्य की राजनीति पर असर डाल सकता है.
कभी हुआ करते थे ममता बनर्जी के करीबी
बीजेपी सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों से चुनाव लड़ा रही है. एक उनकी मजबूत सीट नंदीग्राम और दूसरी भवानीपुर, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा क्षेत्र माना जाता है. खास बात ये है कि अधिकारी कभी ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी हुआ करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. अब दोनों नेताओं के बीच ये हाई-प्रोफाइल मुकाबला होगा या नहीं, ये काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि टीएमसी (TMC) अपनी पहली उम्मीदवार लिस्ट में किसे उतारती है.
बता दें कि, 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से चुनाव जीतकर तीसरी बार राज्य की सत्ता संभाली थी. हालांकि उसी चुनाव में नंदीग्राम सीट पर उन्हें सुवेंदु अधिकारी से 1,956 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. राजनीतिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, भवानीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला अधिकारी का एक बड़ा और साहसी कदम माना जा रहा है. इसे ममता बनर्जी को उनके ही मजबूत गढ़ में चुनौती देने और उन्हें सीधे टक्कर देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.