Tmc Mla Humayun Kabir Suspended By Party Due To Statement Build Babri Masjid Replica
कौन हैं हुमायूं कबीर जिन्हें TMC ने किया सस्पेंड? जानें क्या है पूरा मामला जिससे ममता बनर्जी को करनी पड़ी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल में टीएसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि ये निर्णय तब लिया गया जब उन्होंने बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की और वो अपने इस निर्णय पर अड़े रहे.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गुरुवार (4 दिसंबर) को मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया है. बता दें कि हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा क्षेत्र में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की थी और वो लगातार अपने इस फैसले पर अड़े रहे.
कोलकाता के महापौरफिरहाद हाकिम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी पहले ही कबीर को उनके बयानों के लिए चेतावनी दे चुकी थी. लेकिन हुमायूं कबीर नहीं माने और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा. मैं उन्हें चुनाव में जवाब दूंगा, यही मेरा एकमात्र संदेश है. मैं 135 सीटों पर चुनाव लडूंगा.’
BJP पर पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
कोलकाता के महापौरफिरहाद हकीम ने आगे कहा कि पार्टी ने उनकी हालिया गतिविधियों के कारण ये फैसला लिया है, जिसमें धार्मिक जोश के साथ राजनीति की बू भी आ रही थी, जिसे तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना है. हकीम ने आगे कहा कि पार्टी कबीर से अब कोई संबंध नहीं रखेगी. बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करके, उन्होंने असल में 1992 की असली बाबरी मस्जिद की कड़वी यादों को फिर से जगाने की कोशिश की है. हमें लगता है कि उनके हाल के कामों में बीजेपी का भी हाथ है. हमें ये भी लगता है कि बीजेपी कबीर को आगे करके बांटने वाली राजनीति को हवा देने की कोशिश कर रही है.
जानें कौन हैं हुमायूं कबीर?
हुमायूं कबीर इस समय टीएमसी के नेता हैं जो सालों से दल बदलु नेता के तौर पर जाने जाते हैं. वो अपने राजनीतिक करियर में कई पार्टियों को जाइन कर चुके हैं और इस्तीफा दे चुके हैं. हुमायूं कबीर पहले कांग्रेस के सदस्य के थे फिर टीएमसी बाद में उन्होंने बीजेपी को जाइंन. इसके बाद वो फिर टीएमसी में शामिल हो गए. हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मस्जिद के शिलान्यास का चयन किया था. जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.