
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया की जमीन पर अवैध कब्जे की बड़ी खबर ... और पढ़ें
उत्तर भारत में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठिठुरन तेज हो गई है. कई राज्यों में पारा तेजी से गिर रहा है और कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शीतलहर और कोहरे को लेकर कई महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किए हैं. आइए जानते हैं अलग अलग राज्यों के मौसम का हाल.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह और देर रात हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रह सकती है. दिन का अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बीते दिनों में लगातार गिरते तापमान के बावजूद, दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे रही है.
बिहार में पछुआ हवाओं की तेज़ रफ्तार ने सर्दी को काफी बढ़ा दिया है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है. पटना में न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया, जबकि गया में तापमान 10°C के करीब बना हुआ है. सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क यातायात पर असर पड़ा है और कई जगह वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है. राज्य के गोपालगंज, सिवान, सारण, नालंदा, नवादा और बक्सर सहित कई जिलों में तापमान 5 से 10°C के बीच रहने का अनुमान है. पश्चिमी हवाओं के 30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है. अगले 48 घंटे कोहरा और पाला, दोनों के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.
उत्तराखंड में मौसम साफ बना हुआ है और दिन में तेज धूप खिल रही है. हालांकि, रात के तापमान में लगातार गिरावट से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है. बारिश न होने के कारण राज्य में सूखी ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि निकट भविष्य में हल्की बारिश या हिमपात से लोगों को राहत मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है. रात के समय पारा तेज़ी से नीचे जा रहा है जबकि दिन का तापमान लगभग सामान्य बना हुआ है. पछुआ हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है. तराई क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाने लगा है. 11 और 12 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की आशंका है. 13 से 15 दिसंबर के बीच भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.