
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
दिसंबर का एक तिहाई हिस्सा बीत चुका है, सर्दी अपने पांव कड़ाके की ओर पसार रही है. एनसीआर में सर्दी लगातार अपने तेवर दिखा रही है. सुबह-शाम में कंपकंपी वाली सर्दी आ चुकी है. सड़कों के किनारे आग जलाकर हाथ तेपते लोग दिखने लगे हैं. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में भी पारा और नीचे फिसलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार 12 और 13 दिसंबर में दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच और रात का तापमान 8 से 9 डिग्री रहने का अनुमान है. दिन में हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना भी है. सर्दी और कोहरे के साथ हवा की गुणवत्ता में अगले कुछ दिनों तक बड़ा सुधार होने की संभावना कम ही है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो आनंद विहार इलाके से है।
CPCB के मुताबिक इलाके के आस-पास AQI 380 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। pic.twitter.com/2RCfE0To4U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2025
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सात राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है. इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और मध्य प्रदेश शामिल हैं.
आने वाले दिनों में सर्द मौसम की भविष्यवाणी करते हुए, मौसम एजेंसी ने कहा कि 12 दिसंबर को हरियाणा और मराठवाड़ा में बारिश होगी. 13 दिसंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 10 से 14 दिसंबर तक असम और मणिपुर में सुबह घने कोहरे के साथ बर्फीली ठंड रहेगी. 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है.
IMD ने न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का अनुमान लगाया है. 12 दिसंबर तक मध्य, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीप के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है.
महाराष्ट्र के कई जिले कोल्ड वेव के लिए IMD के येलो अलर्ट पर हैं, जिनमें धुले, नंदुरबार, नासिक, नासिक के घाट, जलगांव, अहिल्यानगर, पुणे, पुणे के घाट, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और बीड शामिल हैं.
तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमुराम भीम, आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिले कोल्ड वेव के लिए येलो अलर्ट पर हैं.
कर्नाटक के बेलगावी, बागलकोट, बीदर, विजयपुरा, कलबुर्गी और धारवाड़ जिलों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी है.
मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, जबलपुर और सिवनी जिलों के साथ-साथ रायसेन जिले में भी कोल्ड वेव का अलर्ट है.
ओडिशा के कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, कटक, जगतसिंहपुर, खोरधा, अंगुल, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा और सोनपुर जिलों में शीत लहर का अलर्ट है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.