Today 14 march Weather: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, इन दो राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

दिल्ली एनसीआर में 14 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कल 15 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है.

Updated Date:March 14, 2026 6:55 AM IST

By Farha Fatima Edited By Farha Fatima

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही राहत मिलेगी. मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च को हल्की बारिश की ठंडी फुहार पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी. 14 मार्च को भी मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.  15 मार्च को मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 16 से 18 मार्च तक फिर मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

Advertising
Advertising

स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 14 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कल 15 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. बारिश से तापमान में गिरावट, वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के लिए 14 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश का पूर्वानुमान है. कई जगह पर बारिश अब भी जारी है, कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी जानकारी मिली है.

Also Read

More Hindi-news News

अहमदाबाद में हीटवेव का अलर्ट

गुजरात के अहमदाबाद में मार्च से भीषण गर्मी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह 8:30 बजे से शहर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. 19 मार्च तक गर्मी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानियों का पालन करने की अपील की है ताकि गर्मी से होने वाली परेशानियां कम हो सकें. अहमदाबाद में मार्च के मध्य से हीषण गर्मी का यह दौर शहर के लिए चिंता का विषय है.

Advertisement

तमिलनाडु में तापमान में वृद्धि

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान दिया है. 15 मार्च तक तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. तमिलनाडु के कुछ दक्षिणी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे वायुमंडलीय सिस्टम के कारण हल्की बारिश हो सकती है.

चेन्नई में मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी तटीय जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.16 मार्च तक दक्षिणी तटीय जिलों के कुछ अलग-अलग हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 17 मार्च को कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:March 14, 2026 6:55 AM IST

Updated Date:March 14, 2026 6:55 AM IST