
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों शीतलहर और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्यों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 से 25 दिसंबर तक घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है. आइए राज्यवार समझते हैं कैसा है देश का मौसम.
दिल्ली-एनसीआर में 18 से 21 दिसंबर तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर तक गिर सकती है. 19 से 21 दिसंबर के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद कोहरा और स्मॉग की समस्या बनी रहेगी. 18 दिसंबर को दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही.
यूपी में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है. 19 से 21 दिसंबर तक पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 19-20 दिसंबर को कुछ इलाकों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. पूर्वी यूपी में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है.
पंजाब में 19 और 20 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है. 21, 24 और 25 दिसंबर को भी सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी है. 20-22 दिसंबर के दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
19-21 दिसंबर तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 22, 24 और 25 दिसंबर को भी कई इलाकों में घना कोहरा रह सकता है. दृश्यता काफी कम रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है.
उत्तराखंड में 19-21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. 20-21 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला लोगों को परेशान कर रहा है. 19-20 दिसंबर को कुछ इलाकों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है.
19-20 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 21-22 दिसंबर को भी कई जगहों पर कोहरे का असर रहेगा. न्यूनतम तापमान में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20-22 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी संभावित है. पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी 19-22 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है.
अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद 3 दिनों में 2-3°C की बढ़ोतरी संभव है. महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा. गुजरात में 2-3°C की बढ़ोतरी के बाद गिरावट आ सकती है. देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा. ठंड और कोहरे के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.