अब ठंड से राहत भूल जाइए | IMD का बड़ा अलर्ट- 9 राज्यों में आफत की बारिश, 50 km/h की आंधी आएगी, पढ़िए देश का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश/बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश का अलर्ट है.

Published date india.com Published: January 20, 2026 6:46 AM IST
पढ़िए देश के मौसम का हाल
पढ़िए देश के मौसम का हाल

देश में ठंड की विदाई की उम्मीदों पर फिर से ग्रहण लगने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में एक बार फिर सक्रिय मौसम सिस्टम की चेतावनी जारी की है, जिससे 22 से 25 जनवरी के बीच कई राज्यों में बारिश, आंधी और बर्फबारी की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और घने कोहरे से यात्रा प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में आज (20 जनवरी) और आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा.

उत्तर भारत के 9 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और अन्य क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर) में 22-24 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 20 जनवरी को हिमाचल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

एनसीआर में एक्यूआई 500

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण ने बीते कई दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कई इलाकों में एक्यूआई 450 से ऊपर, 500 के करीब पहुंचता नजर आया. गंभीर प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का चरण-4 लागू कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश

आज सुबह 10 से अधिक शहरों अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ में शीतलहर और 10-15 किमी/घंटा की हवा चलने की चेतावनी है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 11°C रहेगा. 22 से 25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में कमी आएगी.

बिहार

आज मौसम में बदलाव संभव है. पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया में तापमान 1-2°C कम हो सकता है. सुबह 5-10 किमी/घंटा की हवा चलेगी. पटना में अधिकतम 21°C और न्यूनतम 13°C रहेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हरियाणा

ठंड से राहत 26 जनवरी तक नहीं मिलने वाली. गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र में सुबह तापमान 4-5°C रह सकता है. 23 जनवरी से कुछ जिलों में बारिश शुरू हो सकती है.

उत्तराखंड

मौसम बिगड़ने की चेतावनी है. कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4-5°C तक गिर सकता है. नैनीताल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, उधमसिंहनगर में शुक्रवार (23 जनवरी) को हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

हिमाचल प्रदेश

शिमला में अधिकतम 14°C और न्यूनतम 2°C रह सकता है. 23 जनवरी से तेज बारिश से मुश्किलें बढ़ेंगी. मनाली में अधिकतम -3°C और न्यूनतम -15°C रहेगा.

पंजाब

20 से 22 जनवरी तक अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर, होशियारपुर में घना कोहरा रहेगा. 23 जनवरी से बारिश का अलर्ट है. 22-25 जनवरी में छिटपुट से व्यापक हल्की-मध्यम बारिश संभव.

जम्मू-कश्मीर

21 जनवरी तक मौसम सामान्य रहेगा. 22 से 25 जनवरी में मध्यम से भारी बारिश, 40-50 किमी/घंटा आंधी और बर्फबारी की चेतावनी है. श्रीनगर में आज अधिकतम 7°C और न्यूनतम 3°C रहेगा. 20, 21 और 23 जनवरी को भारी बारिश/बर्फबारी संभव.

राजस्थान

22-23 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश संभव, जिससे सीकर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर में तापमान गिरेगा. जयपुर में आज अधिकतम 23°C और न्यूनतम 12°C रहेगा.

मध्य प्रदेश

21 जनवरी तक ठंड से कुछ राहत मिलेगी. 22-23 जनवरी को हल्की बारिश संभव, जिससे भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, सतना, रीवा, सागर, उज्जैन में तापमान कम होगा. भोपाल में आज अधिकतम 23°C और न्यूनतम 11°C रहेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.