
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा 2015 से जर्नलिज़्म में हैं. नौकरी की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की. तकरीबन 7 सालों तक नेटवर्क 18 में काम किया. वर्तमान में India.com हिंदी के साथ काम ... और पढ़ें
देश भर में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम एक बड़ा मोड़ लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवात ‘सेन्यार’ तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और अगले 48 घंटों में कई राज्यों के मौसम को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्री उथल-पुथल को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है.
राजधानी में तापमान लगातार नीचे जा रहा है और हवा में नमी बेहद अधिक है. शुक्रवार से रविवार तक मध्यम कोहरा रहने के संकेत हैं. सुबह नमी 100% दर्ज की गई. अधिकतम तापमान करीब 25°C और न्यूनतम 9°C तक रहने का अनुमान है. प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक है, एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 के पास पहुंच चुका है.
यूपी में ठंड का असर तेज है और अधिकांश जिलों में पारा लगातार गिर रहा है. कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे पहुंच चुका है. कानपुर में रात का पारा सबसे ज्यादा गिरावट के साथ दर्ज हुआ है. लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ व प्रयागराज में घना कोहरा सुबह के समय परेशान करेगा.
बिहार के कई जिलों में शीत का असर और बढ़ने वाला है. सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड की संभावना है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे जा सकता है. पटना, दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर और बेगूसराय सहित कई जिलों में कोहरे की चादर छाई रहेगी.
राजस्थान में एक नई सक्रियता दिखाई दे सकती है. 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर संभाग और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी है. बाकी हिस्सों में मौसम सामान्यतः शुष्क ही रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में दो-तीन दिन में धीमी बढ़त देखने को मिल सकती है.
प्रदेश की राजधानी में भी मौसम करवट ले रहा है. पछुआ हवाएं कमजोर होंगी और बादल छाने की संभावना है.अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों तापमान में करीब 2°C की वृद्धि देखी जा सकती है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों को बेहद संवेदनशील बताया है. nतमिलनाडु में 28 से 30 नवंबर के बीच कई जिलों में अत्यधिक वर्षा की आशंका जताई गई है. 28 तारीख को डेल्टा इलाके, 29 को चेन्नई समेत सात जिलों और 30 को तिरुवल्लूर क्षेत्र में 12–20 सेमी तक बारिश हो सकती है. अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और रायलसीमा में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.
यह प्रणाली मलक्का जलडमरूमध्य और पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के आसपास केंद्रित है और तेजी से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रही है. सुबह 5:30 बजे इसका केंद्र 5.0°N, 98.0°E पर स्थित था. तूफान कुटा मकमुर से 100 किमी, जॉर्ज टाउन से लगभग 260 किमी, नानकॉरी से करीब 600 किमी और कार निकोबार से 740 किमी की दूरी पर है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र अगले एक दिन में अवदाब बन सकता है, जो तमिलनाडु में बारिश की तीव्रता बढ़ाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.