आज 3 जनवरी का मौसम- दिल्ली यूपी बिहार में शीतलहर जारी, उत्तराखंड राजस्थान में घने कोहरे के साथ पाला, पढ़िए देश के मौसम का हाल

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है. लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

Published date india.com Published: January 3, 2026 6:54 AM IST
पढ़िए कैसा है आज का मौसम
पढ़िए कैसा है आज का मौसम

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारीनए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत समेत कई राज्यों में सर्दी का प्रकोप है. हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे, शीतलहर और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है. पढ़िए राज्यवार मौसम का हाल-

दिल्ली-NCR का मौसम

राजधानी दिल्ली में 3 जनवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. पश्चिमी हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को सुबह और रात में कोहरा छाया रहेगा. अधिकतर जिलों में धूप नहीं निकलेगी, जिससे कड़ाकी की ठंड महसूस होगी. 6 से 9 जनवरी के बीच शीतलहर की स्थिति बन सकती है. घने कोहरे से विजिबिलिटी कम रहने की वजह से यातायात प्रभावित हो सकता है.

बिहार का मौसम

बिहार में रात और सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. 3 जनवरी को ठंड का असर तेज रहेगा, जबकि 4 और 5 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति रह सकती है. न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी.

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के कई इलाकों में पाला पड़ने और घने कोहरे की आशंका है. न्यूनतम तापमान 0 से -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. सुबह-रात कोहरा छाया रहेगा.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, लेकिन अब तापमान में गिरावट आएगी. अधिकतर हिस्सों में घने से अतिघना कोहरा छाएगा, विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रह सकती है. 4 से 6 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिरने और शीतलहर चलने का अनुमान है. सिरोही में न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पंजाब-हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा में बर्फीली हवाओं से शीतलहर जारी है. घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से यातायात धीमा पड़ गया है. 3 जनवरी को अमृतसर में 8.5, लुधियाना में 10, चंडीगढ़ में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है. हरियाणा के नारनौल में 4 डिग्री तक ठंड रहेगी.

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है. श्रीनगर में न्यूनतम 1 डिग्री, गुलमर्ग -7 और पहलगाम -6 डिग्री रह सकता है. अगले 48 घंटों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन 5 जनवरी तक भारी बारिश की संभावना नहीं है.

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल में चार महीने बाद पहली बर्फबारी हुई, जिससे ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गईं. मंडी सहित कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी से किसानों को राहत मिली है. घने कोहरे और ठंड का असर जारी रहेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.