आज 3 मार्च का मौसम- जानिए कहां चलेंगी हवाएं, कहां भीषण गर्मी और किन राज्यों में होगी बूंदाबांदी

होली के मौके पर कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल. किन राज्यों में हवाएं चलेंगी, कहां बूंदाबांदी होगी और कहां भीषण गर्मी रहेगी, जानिए देशभर के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.

Published date india.com Updated: March 3, 2026 9:10 AM IST
पढ़िए आज का मौसम
पढ़िए आज का मौसम

देशभर में होलिका दहन हुआ, इसी के साथ हवा के मिजाज में तबदीली महसूस की गई. ठंग अब लगभग जा चुकी है. गर्मी भी धीरे धीरे पांव पसार रही है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने का रुख जारी है, जबकि पूर्वोत्तर और कुछ हिमालयी क्षेत्रों में मौसम गतिविधि अधिक रहेगी. जानिए राज्यवार मौसम का हाल-

राष्ट्रीय राजधानी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों चल रही तेज सतही हवाओं का असर अब वायु गुणवत्ता पर साफ दिखाई दे रहा है. दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया. हालांकि दोपहर में कड़ी धूप और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा. ऐसे में इस बार होली का त्योहार तेज धूप और हवाओं के बीच मनाया जाएगा.

उत्तरी तमिलनाडु में तीन महीने की भीषण गर्मी की चेतावनी

उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन महीनों तक चलने वाली भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की है. राज्य के उत्तरी जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है और इस महीने से लेकर मई तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है. राज्य के उत्तरी भागों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है. राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के रूप में राहत मिल सकती है. कोमोरिन सागर और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के तंत्र के कारण अगले पांच दिनों तक पश्चिमी घाट के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी तमिलनाडु के तटीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है. गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जैसे जिलों में बारिश के आसार अधिक हैं. पश्चिमी और मध्य भागों जैसे मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है, जहां धूप तेज रहेगी और तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है.

बिहार में आज का मौसम

बिहार में होली के मौके पर मौसम ज्यादातर सामान्य और शुष्क रहेगा. तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. राज्य के 10 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी है, जिसमें पटना, जहानाबाद, गया, बक्सर, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिले शामिल हैं.

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में होली पर मौसम शुष्क और गर्म रहेगा, कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर जैसे जिलों में गर्मी का असर ज्यादा होगा. जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी पहले से ही तेज महसूस हो रही है.किन राज्यों में आज बारिश की संभावना है

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में संभव है

  • असम एवं मेघालय
  • अरुणाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख (कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव)
  • पंजाब
  • हरियाणा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.