
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा 2015 से जर्नलिज़्म में हैं. नौकरी की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की. तकरीबन 7 सालों तक नेटवर्क 18 में काम किया. वर्तमान में India.com हिंदी के साथ काम ... और पढ़ें
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के पहले हफ्ते तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक गिरने की संभावना है. हवा में नमी का स्तर भी 50 से 90 प्रतिशत के बीच रहेगा, जिसके चलते सुबह और शाम के समय लोगों को स्मॉग और फॉग दोनों का सामना करना पड़ेगा. रतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर दर्ज पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को हल्के कोहरे का असर बना रहेगा और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तथा 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज होगा. 1 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मौसम विभाग ने मिस्ट की स्थिति बताई है. इन दिनों अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.
राजधानी में सुबह धूप निकलेगी, लेकिन दोपहर बाद बादल घिर सकते हैं. हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंडक महसूस होने लगेगी. अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 1 नवंबर से ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है.
यूपी में झमाझम बारिश की संभावना है, खासकर पूर्वी जिलों जैसे मऊ, वाराणसी, जौनपुर और प्रयागराज में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं. 30 और 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि 1 नवंबर से मौसम साफ होने लगेगा. पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर आज बारिश के आसार हैं.
राज्य में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन कई जिलों में बारिश जारी रह सकती है. दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बक्सर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. बारिश के चलते तापमान नीचे गिरेगा और ठंडक बढ़ेगी.
मोंथा तूफान का असर तेलंगाना में सबसे ज्यादा दिख रहा है. वारंगल में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. अगले 24 घंटे तक प्रदेश में तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए ताजा रिपोर्ट जारी की. क्षेत्र में चक्रवात ‘मोंथा’ के कमजोर पड़ने से बारिश का असर बना हुआ है. मिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई. सबसे ज्यादा गर्मी टोंडी में महसूस हुई, जहां पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. वहीं, मैदानी इलाकों में करूर परमथी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पोर्ट के अनुसार, आने वाले सात दिनों तक क्षेत्र में मौसम नम और बादलयुक्त रहेगा. गुरुवार को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम फुहारें पड़ने की संभावना है. आसमान पर बादल छाए रहेंगे, जिससे उमस बढ़ सकती है.
तटीय आंध्र प्रदेश पर बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब एक गहरे अवदाब में बदल चुका है. यह तूफान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा और कमजोर पड़ गया. भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान अगले 36 घंटों में यह अवदाब पूर्व-मध्य अरब सागर में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ सकता है. इससे पश्चिमी तट पर हल्की बारिश या तेज हवाओं की आशंका है, लेकिन फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. अपडेट आईएमडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किए हैं. विभाग ने लोगों से मौसम की लगातार निगरानी करने और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.