आज 31 oct का मौसम: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, पूर्व और पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. एक ओर उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है तो वहीं कई राज्यों में बादल, बारिश और ठंडी हवाएं मिलकर मौसम को और भी खुशनुमा बना रहे हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र तक कई इलाकों में अलग-अलग तरह का मौसम अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं, राज्यवार कैसा रहेगा आज का मौसम.

Published date india.com Updated: October 31, 2025 6:45 AM IST
पढ़िए आज के मौसम का हाल
पढ़िए आज के मौसम का हाल

उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश और बादलों की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में धूप न निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है. सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है और हवा की गति 5 से 10 किमी प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29-31°C और न्यूनतम 17-19°C तक रहेगा.

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिख रहा है. पूर्वी और दक्षिणी जिलों—गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, कुशीनगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश व तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में अगले 48 घंटों तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा. कुछ इलाकों में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि दिन और रात के तापमान में स्थिरता बनी रहेगी.

राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई. अब अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश के बाद मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं. सौराष्ट्र-कच्छ और गुजरात क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

मुंबई समेत दस जिलों में येलो अलर्ट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के दस जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक, रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक, सतारा और नांदेड़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं और स्थानीय प्रणाली के कारण बादल छा गए हैं. सुबह से ही मुंबई, ठाणे और पालघर में आसमान पर घने बादल मंडरा रहे हैं और कई जगह हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है. पुणे और नासिक में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. रायगढ़ तथा रत्नागिरी के तटीय इलाकों में समुद्री लहरें ऊंची हो सकती हैं, इसलिए मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

तमिलनाडु का मौसम

मौसम विभाग ने कहा है तमिलनाडु के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम फुहारें पड़ने की संभावना है. आसमान पर बादल छाए रहेंगे, जिससे उमस बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें. किसानों को खेतों में पानी जमा होने से बचाना चाहिए. मछुआरों को अभी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.