आज 6 जनवरी 2026 का मौसम- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, इन 4 राज्यों में स्कूल बंद करने का निर्देश

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है, जहां घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

Published date india.com Published: January 6, 2026 6:50 AM IST
पढ़िए आज का मौसम
पढ़िए आज का मौसम

देश के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, साथ ही कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली

राजधानी में कड़ाके की ठंड बरकरार है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम 18 डिग्री तक पहुंच सकता है. सुबह घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी प्रभावित होगी और प्रदूषण स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा.

बिहार

राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. उत्तर बिहार के जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ेगा. न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर

कश्मीर घाटी में तीव्र ठंड का दौर चल रहा है. गुलमर्ग में पारा माइनस 8 डिग्री के आसपास दर्ज होने की उम्मीद है, जबकि श्रीनगर में माइनस 3 से 4 डिग्री रहेगा. ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है, लेकिन कुल मिलाकर सूखा मौसम रहेगा.

हिमाचल प्रदेश

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है. निचले इलाकों जैसे सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में घने कोहरे का येलो अलर्ट है. मैदानी हिस्सों में ठंड बढ़ेगी.

त्रिपुरा में कड़ाके की ठंड

त्रिपुरा में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है. 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने कहा है कि शीतलहर की स्थिति 10 जनवरी तक बनी रहने की संभावना है. राज्य में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राजस्थान के 20 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे

राजस्थान में इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है. राज्य के 20 जिलों में स्कूल बंद करने पड़े. स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर 6 जनवरी से 12 जनवरी तक निचली कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समयावधि के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे रेगिस्तानी राज्य में भीषण ठंड फैल गई. ठंड बढ़ने की स्थिति में आगे की छुट्टियां भी घोषित की जा सकती हैं.

झारखंड में ठंड और शीतलहर

झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. राज्य के सभी स्कूल 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक झारखंड के कई जिलों में शीतलहर और ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है. उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है.

यूपी में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पड़ रही भीषण ठंड, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी शिक्षण संस्थानों को 14 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.