आज का मौसम 8 अप्रैल: दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं जारी.. आज भी बौछारें पड़ने की संभावना, पढ़िए देश में कहां कैसा है मौसम का हाल

मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का भी अनुमान लगाया है. चेन्नई में दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

Published date india.com Updated: April 8, 2026 8:49 AM IST
पढ़ें देश का मौसम
पढ़ें देश का मौसम

दिल्ली-एनसीआर ठंडी हवाएं हैं. एसी कूलर को छोड़िये घरों में पंखें भी बंद हैं. नहाने के लिए फिर से गुनगुना पानी इस्तेमाल हो रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल को क्षेत्र में तेज हवाएं, बादल छाए रहने के साथ बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने की उम्मीद है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. इसके चलते हवा की रफ्तार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी. न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है, जिससे खासकर सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी.

मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल मौसम केंद्र ने बुधवार के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार विदिशा, राजगढ़, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है.कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और उत्तर व पश्चिमी जिलों में ओले गिरने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई क्षेत्रों में शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सप्ताह के अंत में मौसम की स्थिति विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की उम्मीद है.

पश्चिमी घाट में भारी बारिश का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिणी तमिलनाडु और पश्चिमी घाट के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है. यह चेतावनी विशेष रूप से विरुधुनगर, थेनी और दिंडीगुल के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए है, जहां दिन के दौरान एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है. जलवायु परिवर्तन विभाग ने संकेत दिया है कि इन क्षेत्रों में दिन भर में बारिश होने की संभावना नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.