
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
देश के मौसम में इस समय तीव्र विरोधाभास देखने को मिल रहा है. जहां उत्तर और मध्य भारत शीतलहर, घने कोहरे और कोल्ड डे की चपेट में है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब तमिलनाडु सहित दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश ला सकता है. पढ़िए राज्यवार मौसम का हाल-
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना. शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी. न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, रातें ठिठुरन भरी रहेंगी. दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है.
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा में सुबह घना कोहरा और शीतलहर अगले 2-3 दिनों तक जारी. कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. तापमान सामान्य से नीचे, फसलों पर पाले का खतरा.
असम, मेघालय, सिक्किम आदि में अगले 2-3 दिनों में सुबह कोहरा और ठंड बनी रहेगी, उसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव.
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब के कारण 9-10 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी. कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, तटीय इलाकों में तेज हवाएं और समुद्र में उफान. मछुआरों को सलाह दी गई है कि समुद्र में न जाएं.मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर में ठंड अगले सप्ताह तक बनी रहेगी, जबकि दक्षिण में बारिश के बाद राहत मिल सकती है. सावधानी बरतें और अपडेट्स पर नजर रखें.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस सर्दी में यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू शहर में रात का सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री, कटरा शहर में 4.1, बटोटे में 2.8, बनिहाल में 3.7 और भद्रवाह में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग द्वारा 20 जनवरी तक ठंडे, सूखे मौसम का पूर्वानुमान है
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों ठिठुरन भरी तेज ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी का अहसास बढ़ गया है. सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. कोहरे में आंशिक कमी है.
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में इस समय काम की सर्दी पड़ रही है. इस क्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कड़ाके की ठंड और न्यूनतम तापमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. यहां 10 जनवरी 2026 तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.