live

Today Breaking News: अगले हफ्ते भारत आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

देश और दुनिया से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें, यहां आपको वार शुक्रवार (4 अक्टूबर) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर देश की राजनीतिक हलचल से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे.

Published date india.com Updated: October 5, 2024 6:30 AM IST
Today Breaking News: अगले हफ्ते भारत आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको शुक्रवार (4 अक्टूबर) को को मौसम के बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़े हर खबर के अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे.  हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर) को मतदान है. 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में सुबह ठीक सात बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो कि शाम छह बजे तक चलेगी. चुनावी परिणाम 8 अक्टूबर, 2024 को आएंगे. छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.

Live Updates

  • Oct 4, 2024 11:42 PM IST
    नासिक में वैन और ट्रक की टक्कर के कारण 12 पुलिसकर्मी घायल

    महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को एक वैन और ट्रक के बीच टक्कर के कारण 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. अधिकारी ने बताया, “नासिक ग्रामीण के 12 पुलिसकर्मी मालेगांव में एक कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे. जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार को शामिल होना था. उनकी वैन ने ट्रक को टक्कर मार दी, 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए.
  • Oct 4, 2024 11:40 PM IST

    दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को अलीरेजा फिरौजा से हार का सामना करना पड़ा जिससे मौजूदा चैम्पियन त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स ने शुक्रवार को यहां चल रही ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) के दूसरे दिन अल्पाइन एसजी पाइपर्स को 17-4 से शिकस्त दी.

  • Oct 4, 2024 11:40 PM IST

    दिल्ली में मानसून की विदाई से दिन मे तापमान बढ़ा

    दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहा और धूप खिली रही. इसी के साथ अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने बताया दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से लौट जाने के बाद दिल्ली में गर्म दिन रहा.
  • Oct 4, 2024 10:56 PM IST

    न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में भारत को 58 रन से हराया.

  • Oct 4, 2024 9:51 PM IST
    हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पांचवें दिन अपने मुकाबले जीते. पहले मैच में हरियाणा ने पूल सी में असम हॉकी को 11-0 को शिकस्त दी. पूल डी में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली हॉकी को 6-1 से और ओड़िशा ने पूल ई में बंगाल को 3-0 से हराया. कर्नाटक ने पूल एच में गुजरात पर 8-0 से शिकस्त दी.
  • Oct 4, 2024 7:52 PM IST

    अगले हफ्ते भारत आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, PM मोदी से करेंगे मुलाकात



    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सोमवार से पांच दिन की भारत यात्रा पर आएंगे. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछले साल नवंबर से तनाव में चल रहे रिश्तों को फिर से संवारना है. बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति ने जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था, लेकिन यह उनकी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी.

  • Oct 4, 2024 6:23 PM IST
  • Oct 4, 2024 6:03 PM IST

    छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. इन नक्सलियों के पास से अधिक स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं.

  • Oct 4, 2024 5:32 PM IST

    मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके



    मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है. मणिपुर आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य के उत्तरी उखरुल जिले और उससे सटे नगालैंड में भी महसूस किए हैं. इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

  • Oct 4, 2024 4:45 PM IST

    छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 7 को मार गिराया

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम को दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया गया. इस दौरान, नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हो गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.