श्रीनगर में G20 बैठक का आज आखिरी दिन, प्रतिनिधियों के लिए लगाया गया स्पेशल फूड स्टॉल

श्रीनगर में G20 बैठकों का आज तीसरा और आखिरी दिन है. पर्यटन और अन्य विकास के बारे में पिछले दो दिनों से हो रही बैठक और सत्रों में जी-20 देश के प्रतिनिधि बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं..

Published date india.com Published: May 24, 2023 9:04 AM IST
फूड स्टॉल
फूड स्टॉल

Srinagar G20 Summit: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार (22 मई) से चल रही G20 बैठकों का आज तीसरा और आखिरी दिन है. पर्यटन और अन्य विकास के बारे में पिछले दो दिनों से हो रही बैठक और सत्रों में जी-20 देश के प्रतिनिधि बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, लोगों को उम्मीद है कि यह शिखर सम्मेलन कश्मीर के लिए एक नई विकास का आशा बनेगा. मालूम हो इस शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधियों द्वारा श्रीनगर में विभिन्न स्थानों का दौरा करने का कार्यक्रम भी शामिल है. ऐसे में श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में विदेशी प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष फूड स्टॉल जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (JKRLM) मिलेट हब स्थापित किया है.

मीडिया से बात करते हुए ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जेकेआरएलएम ने कहा, इस वर्ष को बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. जी20 हमें पोषण और आजीविका के स्रोत के रूप में बाजरा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है. स्व-सहायता की महिलाएं समूह सब कुछ प्रबंधित कर रहा है और हम इसे आजीविका कमाने के अवसर के रूप में बढ़ावा दे रहे हैं.

वहीं ग्रासरूट इनोवेशन ऑगमेंटेशन नेटवर्क (GIAN) के महाप्रबंधक सैयद नदीम ने कहा, “बाजरा-आधारित व्यंजनों को सामुदायिक ज्ञान के आधार पर विकसित किया गया है. हम बारामूला, नागालैंड और सिक्किम के स्वयं सहायता समूहों को बाजरा पर आधारित आजीविका देकर उन्हें सशक्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हम अपने उत्पादों को जमीनी स्तर से वैश्विक स्तर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और जी20 है इसके लिए सबसे अच्छा मंच है.

बता दें बाजरा एशिया और अफ्रीका में खेती की जाने वाली पहली फसल है. बाद में इसे दुनिया भर की उन्नत सभ्यताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत के रूप में अपनाया गया. भारत में आमतौर पर उगाए जाने वाले बाजरा में ज्वार (सोरघम), बाजरा (मोती बाजरा), रागी (उंगली बाजरा), झंगोरा (बार्नयार्ड बाजरा), बैरी (आम बाजरा), कांगनी (लोमड़ी/इतालवी बाजरा), कोदरा (कोदो बाजरा) शामिल हैं.

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में चल रही जी-20 बैठक का आज आखिरी दिन है. इसे सोमवार 22 मई से आयोजित किया गया था. कश्मीर में इस जी20 शिखर सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन और व्यापार क्षेत्र को बढ़ावा देना है. श्रीनगर में होने वाली इस बैठक की खास चर्चा इसलिए भी है क्योंकि 2019 के बाद यहां पहली बार कोई बड़ा आयोजन हो रहा है. अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया था. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा भी छीन लिया गया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित कर दिया. अब केंद्र सरकार श्रीनगर में बैठक करके ये संदेश देना चाहती है कि सबकुछ सामान्य है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.