ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे का आज दूसरा दिन, जानिए किस तकनीक के जरिए हो रही जांच

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार को ज्ञानवापी परिसर में एक बार फिर वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी सर्वे को कुछ शर्तों के साथ हरी झंडी दिखाई थी.

Published date india.com Published: August 5, 2023 10:06 AM IST
ASI Survey Gyanvapi

ASI Survey Gyanvapi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने शनिवार को ज्ञानवापी परिसर में एक बार फिर वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज रेडिएशन के जरिए परिसर की जांच की जाएगी. वहीं, सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने बताया कि सर्वे टीम सुबह परिसर पहुंची और अपना काम फिर से शुरू किया, जो शाम पांच बजे समाप्त होगा. बता दें मिश्रा शुक्रवार को दिन भर हुए सर्वे के दौरान सर्वेक्षण टीम के साथ थे.

हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने सर्वे शुरू होने से पहले मीडिया एंजेसी ANI से कहा, सर्वेक्षण शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा. आज सर्वेक्षण का दूसरा दिन है. हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें. हम पूर्ण सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं, वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आए हैं. हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए. सर्वेक्षण से सब कुछ साफ हो जाएगा.

सर्वे के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

बता दें इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी सर्वे को कुछ शर्तों के साथ हरी झंडी दिखा दी. हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद एएसआई की एक टीम कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई और सर्वेक्षण कार्य शुरू किया. शुक्रवार सुबह 8 बजे ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू हुआ और 11:30 बजे तक चला. इसके बाद जुमे की नमाज की वजह से इसे 3 घंटे रोक दिया गया और फिर ASI की टीम ने दोपहर ढाई बजे के बाद सर्वे का काम शुरू किया. इस दौरान न केवल पेपर वर्क हुआ, बल्कि ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार की फोटोग्राफी भी की गई.

शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने भई सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एएसआई को सर्वेक्षण के दौरान परिसर में किसी भी तरह की तोड़फोड की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था.

वहीं, वाराणसी की जिला अदालत ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में वैज्ञानिक सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए एएसआई को चार सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन के सर्वेक्षण कार्य के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण यह तय करने के लिए किया जा रहा है कि 17वीं शताब्दी में बनी इस मस्जिद का निर्माण एक हिंदू मंदिर के ढांचे के ऊपर तो नहीं किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.