live

Today's Breaking News: बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिले PM मोदी

Hindi Breaking News Today: देश और दुनिया से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें, यहां आपको मंंगलवार (4 मार्च) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर देश की राजनीतिक हलचल से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे.

Published date india.com Updated: March 4, 2025 11:32 PM IST
Today's Breaking News: बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिले PM मोदी

Breaking News Today in Hindi: देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको मंगलवार (4 मार्च) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़े हर अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे. आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के आगे दो भागों में बंट गई. सोमवार की रात ये घटना हुई. ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा बच गया. भारत मौसम विभाग ने नई दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.  india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.

Live Updates

  • Mar 4, 2025 11:32 PM IST

    ट्रंप की बात पर जेलेंस्की की सहमति, यूक्रेन ने रूस से युद्ध खत्म करने का किया अनुरोध

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को शांति समझौते का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से स्पष्ट करना चाहते हैं. कोई भी कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं चाहता है. यूक्रेन जितनी जल्दी हो सके, शांति के लिए वार्ता करने के लिए तैयार है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है. मेरी टीम और मैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में एक स्थायी शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं.
  • Mar 4, 2025 10:00 PM IST
  • Mar 4, 2025 7:50 PM IST

    बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिले PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की. उन्होंने भारत में 300 सदस्यीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने की उनकी पहल की सराहना की. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिलकर खुशी हुई. भारत में 300 सदस्यीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने की उनकी पहल की हार्दिक सराहना करता हूं. व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृषि, जीवन विज्ञान, नवाचार, कौशल और शैक्षणिक आदान-प्रदान में नई साझेदारियों के माध्यम से हमारे लोगों के लिए असीमित अवसरों को खोलने के लिए तत्पर हूं.

  • Mar 4, 2025 12:43 PM IST

    ट्रंप से लड़ाई जेलेंस्की को पड़ी भारी, यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य मदद पर अमेरिका ने लगाई रोक

  • Mar 4, 2025 12:38 PM IST

  • Mar 4, 2025 12:36 PM IST

  • Mar 4, 2025 12:35 PM IST

  • Mar 4, 2025 10:57 AM IST

    Delhi: ज्योती नगर इलाके में दो पक्षों के बीच फायरिंग… 5 लोगों को लगी गोली

  • Mar 4, 2025 10:13 AM IST

    2500 रुपए महिलाओं को दिए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी प्रोटेस्ट करेगी. इस विरोध प्रदर्शन में नेता विपक्ष आतिशी और सभी विधायक हिस्सा लेंगे.

  • Mar 4, 2025 9:37 AM IST

    उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया. सोमवार रात लगभग 9:30 बजे आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस4 बोगी की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन के कोच अलग-अलग हो गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.