live

Today's Top News: दिव्या पाहुजा हत्याकांड: फरार आरोपी रवि बंगा जयपुर में गिरफ्तार

देश दुनिया की बड़ी खबरें हो या ब्रेकिंग खबरें हों, क्रिकेट का कोई अपडेट हो या बॉलीवुड की कोई गॉसिप. यहां पढ़े सभी खबरें एक साथ.

Published date india.com Updated: January 27, 2024 12:58 AM IST
Today's Top News: दिव्या पाहुजा हत्याकांड: फरार आरोपी रवि बंगा जयपुर में गिरफ्तार

Today’s Breaking News Live Updates: आज पूरे देश में भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. वहीं अयोध्या में लोग देर रात से ही भगवान राम के दर्शन करने के लिए लाइनों में खड़े हुए हैं. दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक साथ 15 सिलेंडर फटने की खबर सामने आई. ऐसे ही देशभर हुई छोटी से छोटी अहम हलचल से बड़ी खबरों तक के सभी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए स्क्रॉल करें.

Live Updates

  • Jan 27, 2024 12:03 AM IST
    राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को 9 APS अधिकारियों का ट्रांसफर किया. कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक संजय अग्रवाल को अतिरिक्त महानिदेशक (इंटेलिजेंस) बनाया गया है. वर्तमान में वह अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) हैं. अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) पद पर तैनात आनंद कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन) पद पर तैनात किया गया है. अतिरिक्त महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन) विशाल बंसल को अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, IPS संजीब कुमार नर्जरी, विजय कुमार, एस. सेंगाथिर, रुपिंदर सिंघ, भूपेंद्र साहू व बीएल मीणा का नाम भी इस स्थानांतरण सूची में है.
  • Jan 26, 2024 11:51 PM IST

  • Jan 26, 2024 11:50 PM IST
    नोएडा के छिजारसी कॉलोनी में ठंड से बचाव के लिए कमरे में गैस की भट्टी जलाकर सोये एक परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी. पुलिस ने बताया कि कमरे में गैस की भट्टी जलाकर सोने से एक व्यक्ति और उसके बच्चे की मौत हो गई है, जबकि उक्त व्यक्ति की पत्नी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
  • Jan 26, 2024 8:29 PM IST

  • Jan 26, 2024 8:28 PM IST

  • Jan 26, 2024 8:28 PM IST

  • Jan 26, 2024 8:28 PM IST
    गुरुग्राम की पूर्व मॉडल और मारे गए गैंगस्टर संदीप गडोली की प्रेमिका दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को फरार आरोपी रवि बंगा को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया. ACP (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा, ‘आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.’ बंगा 2 जनवरी से फरार है. गुरुग्राम पुलिस ने उसके खिलाफ 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था.
  • Jan 26, 2024 7:20 PM IST

  • Jan 26, 2024 7:20 PM IST

    75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, रायसीना हिल और संसद को रोशनी से जगमग किया गया.

  • Jan 26, 2024 6:50 PM IST

    पटना समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं. शीर्षत कपिल अशोक पटना के नये जिलाधिकारी होंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.