आज 8 जनवरी का मौसम- NCR में रेड जोन में AQI, देशभर में घना कोहरा और ठंड की मार, जानिए किस राज्य में कैसा है मौसम

उत्तर बंगाल के आठ जिलों में घने कोहरे की संभावना है, गुरुवार को दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी रहेगी.

Published date india.com Published: January 8, 2026 6:45 AM IST
पढ़ें कैसा है आज का मौसम
पढ़ें कैसा है आज का मौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड का दौर है. उत्तर और पूर्वी भारत में घना कोहरा और कंपा देने वाली ठंड है. हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी है. दक्षिण, पश्चिम भारत में मौसम गर्म है. पढ़िए देशभर में राज्यवार कहां कैसा मौसम है. शुरुआत करते हैं राजधानी के मौसम से. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. करीब 90 प्रतिशत इलाके खराब से बेहद खराब श्रेणी में हैं. दिल्ली के औद्योगिक और रिहायशी दोनों क्षेत्रों में हवा सांस लेने लायक नहीं है.
8 जनवरी को भी घने कोहरे का पूर्वानुमान है और 9 जनवरी तक मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी और कोहरे की समस्या बनी रहेगी.

गौतमबुद्धनगर में स्कूल 10 जनवरी तक बंद

गौतमबुद्धनगर जिले में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं आगामी 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी. घना कोहरा, अत्यधिक ठंड और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है.

पश्चिम बंगाल में ठंड का हाल

मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. 7 जनवरी को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था.दक्षिण बंगाल में शनिवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
तेज़ ठंड के साथ, कोलकाता और अधिकांश जिलों में सुबह कोहरा रहेगा. कुछ जिलों में शीतलहर और ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, वीकेंड पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.”

पंजाब में कड़ाके की ठंड, 14 को खुलेंगे स्कूल

पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं. 14 जनवरी से अब स्कूल खुलेंगे. पहले छुट्टियां 7 जनवरी तक थीं, लेकिन मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए इन्हें आगे बढ़ाया गया है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड में और इजाफा हो सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में इसी तरह की स्थिति है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि में भी स्कूल बंद हैं या समय बदल दिया गया है. भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी जारी की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.