Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Today’s Breaking News Live Updates: पूरे देश-दुनिया में इस समय काफी कुछ चल रहा है. देश के ज्यादातर भागों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है जिसके कारण कड़ाके की ठंड को बढ़ने लगी है. वहीं देश में राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है. सीएम नीतिश कुमार ने बिहार में NDA के साथ सरकार बना ली. इसके बाद झारखंड के सीएम पद से हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं अब वे ईडी की गिरफ्त में हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की एक प्रति के साथ देहरादून स्थित अपने आवास से रवाना हुए. धामी सरकार आज राज्य विधानसभा में UCC विधेयक पेश करेगी.देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. हर पार्टी अपने स्तर पर वोटरों को लुभाने में लगी हुई है. इसके अलावा यहां आपको मनोरंजन से खेल तक सभी अपडेट् मिलेंगे.
संसद के वर्तमान बजट सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाया गया
हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है
कांग्रेस अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण पत्र भेजा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है.

राजद एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी बिहार विधान परिषद से अयोग्य घोषित कर दिया. उन्होंने हाल के दिनों में अपनी पार्टी के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ भी बयानबाजी की थी.
राजस्थान: कोटा के अनंतपुरा इलाके में एक इमारत गिरी। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/Atrgfadq4S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2024
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें